May 21, 2023   Admin Desk



UP News: हज यात्रियों के लिए राजधानी लखनऊ से पहली उड़ान

लखनऊ/संवाददाता-संतोष उपाध्याय

लखनऊ Lucknow: राजधानी लखनऊ के सरोजनी नगर स्थित हज के लिए लखनऊ से पहली उड़ान स्थल से 288 हज यात्रियों का पहला जत्था सकुशल दिन रविवार को अपने निर्धारित समय 12:00 बजे चौधरी चरण सिंह अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से रवाना हो गया।

मौलाना अली मियां मेमोरियल हज हाउस, सरोजनीनगर, लखनऊ पर हज यात्रियों के पहले जत्थे को रवाना करने हेतु मुख्य अतिथि के रुप में ईमान ईदगाह मौलाना खालिद रशीद फिरंगीमहली व केन्द्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर, उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से दानिश आजाद अंसारी, राज्य मंत्री अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज एवं अध्यक्ष उ.प्र. राज्य हज समिति मोहसिन रजा, विधायिका श्रीमती जया देवी व उ.प्र. राज्य हज समिति के सदस्यगण, निदेशक जे. रीमा आई.ए.एस व निदेशालय अल्पसंख्यक कल्याण उ.प्र. के अन्य अधिकारी व जिला प्रशासन के प्रमुख अधिकारियों ने हज यात्रियों को बधाई देते हुए देश व प्रदेश सरकार व हज की सेवा में लगे हुए लोगों के लिए व मुल्क की फलाह- बहबूद व तरक्की की दुआ करने की गुजारिश के साथ हरी झंडी दिखाकर यात्रियों की बसों को हवाई अड्डे के लिए रवाना किया हवाई अड्डे पर यात्रियों की उड़ान का शुभारम्भ लखनऊ के जिलाधिकारी ने फीता काटकर किया।

इस अवसर पर एयरपोर्ट पर सऊदी सरकार व सऊदी एयरलाइंस के अधिकारी, एयरपोर्ट अथॉरिटी, कस्टम इमीग्रेशन व हज समिति के अधिकारीगण ने पुष्प अर्पित कर जायरीन को विदा किया। आज की उड़ान की मुख्य विशेषता है कि पूरे विश्व से हज 2023 हेतु मदीना मुनव्वराह पहुँचने वाली यह प्रथम हज उड़ान है, जिसके यात्रियों का स्वागत सऊदी अरब काउन प्रिंस व नागरिक उड्डयन मंत्रालय, हज मंत्रालय व हज से सम्बन्धित समस्त विभागों के अधिकारियों द्वारा मदीना पहुँचने पर किया जायेगा।

प्रथम उड़ान संख्या एस.वी. 3891 से 288 हज यात्रियों में जिसमें 149 पुरुष व 139 महिलाएं सम्मिलित हैं। इस उड़ान में सबसे अधिक 150 हज यात्री लखनऊ के व 94 हज यात्री बाराबंकी के गये हैं। इसके अतिरिक्त इस उड़ान से उच्च न्यायालय के न्यायाधीश अब्दुल मोईन अपने परिवार सहित व वुमेन पसर्नल लॉ बोर्ड की चेयरमैन श्रीमती शाइस्ता अम्बर अपने पुत्र के साथ रवाना हुई।

द्वितीय उड़ान संख्या एस.वी. 3895 से 282 हज यात्रियों इरशाद अली खान समेत 151 पुरुष एवं मरियम खातून समेत 131 महिलाएं सम्मिलित है । इस उड़ान में सबसे अधिक बाराबंकी जिले के 85, रायबरेली जिले के 61, लखनऊ के 49 व उन्नाव के 46 हज यात्री हैं।



Advertisement



Trending News

Important Links

© Bharatiya Digital News. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE