Home >> State >> Uttar Pradesh

Bharatiya digital news
09 June 2024   bharatiya digital news Admin Desk



लखनऊ: वृद्धाश्रम में महिलाओं और भक्तगणों ने किया भव्य भंडारा

* महिलाओं ने किया भव्य कीर्तन भजन, भगवान जय श्री राम सनी देव वा बजरंग बली की पूजा अर्चना की

संवाददाता संतोष उपाध्याय

सरोजनीनगर: ज्येष्ठ महीने का अपना एक विशेष महत्व है। तपती हुई गर्मी चिलचिलाती धूप में जेठ के मंगल को शहर के श्रद्धालु कही पर भगवान जय श्री राम, बजरंगबली तो कही शनि देव को समर्पित करते हुए भंडारों का आयोजन करते हैं। यह परंपरा राजधानी लखनऊ में सैकड़ो वर्ष पुरानी है। 

लखनऊ के सरोजनी नगर क्षेत्र में जगह-जगह इस परंपरा का विस्तार हुआ है। भगवान बजरंगबली को समर्पित इन भंडारों में भक्त चना हलवा, पूरी सब्जी, छोले पूरी, छोला चावल बूंदी कोल्ड ड्रिंक लस्सी आदि का प्रसाद वितरित करते हैं। शीतल जल के साथ वितरित होते प्रसाद से सारा शहर तृप्त होता है। इन भंडारों की परंपरा की शुरुआत नवाबी कार्यकाल से ही शुरू हो गई थी। बढ़ते आधुनिकीकरण ने इसको नया रूप दिया। 

इसी क्रम में  सरोजनी नगर क्षेत्र स्थित शांति नगर की महिलाओं ने मिलकर शनिवार को भव्य भंडारे का आयोजन किया और भगवान श्रीराम, शनिदेव और बजरंगबली की पूजा अर्चना की और सभी ने मिलकर कीर्तन भजन किया  l उसके पश्चात महिलाओं सहित भक्तगणों ने वृद्धाश्रम जाकर प्रसाद वितरण किया और वृद्ध जनों को प्रेम पूर्वक प्रसाद देकर आशीर्वाद प्राप्त किया। 

इस मौके पर राजधानी प्रेस क्लब के अध्यक्ष संतोष उपाध्याय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी, मिडिया प्रभारी शैलेंद्र वा शकील अहमद, मोहमद मलिक सहित पत्रकार बंधु, शांति नगर की महिलाएं भक्तगण अनीता यादव, प्रीति तिवारी, भावना यादव, संतोषी शुक्ला, प्रेमा, मेघा, पप्पी पाल, आरती भदोरिया,  शीला सिंह प्रतिष्ठा, रिंकी यादव, सोनू यादव, जितेंद्र उदयवीर सिंह, एंथोनी राजेश सिंह, गुड्डू सिंह, अवधेश सूर्यवंशी अशोक यादव उपस्थित रहे l



Advertisement
bharatiya digital news
Photo Gallery

Related Post

Advertisement

Advertisement

Trending News

Important Links

© Bharatiya Digital News. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva