09 September 2024   Admin Desk



उपमुख्यमंत्री अरुण साव अमेरिका दौरे पर हुए रवाना, एशियन डेवलपमेंट बैंक के सेमिनार में होंगे शामिल

* उपमुख्यमंत्री श्री साव न्यूयॉर्क, वॉशिंगटन सहित कई शहरों का दौरा कर सड़क तकनीक और परियोजनाओं का करेंगे अध्ययन

रायपुर RAIPUR,CG: उपमुख्यमंत्री अरुण साव आज नई दिल्ली से अमेरिका प्रवास पर रवाना हो गए हैं। इससे पहले श्री साव ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए बताया कि, एशियन डेवलपमेंट बैंक (एडीबी) द्वारा अमेरिका में सेमिनार आयोजित की गई है। वहां इस सेमिनार में हिस्सा लेंगे। इसमें सड़क तकनीक और परियोजनाओं को लेकर चर्चा होगी। यह मेरा पहला अध्ययन दौरा है। 

उपमुख्यमंत्री श्री साव ने बताया कि, सेमिनार के अलावा न्यूयॉर्क, वॉशिंगटन सहित कई शहरों में जाकर सड़क परियोजना और तकनीक का अध्ययन करूंगा। और उसे छत्तीसगढ़ में लागू करने चर्चा करेंगे। 



Photo Gallery

Advertisement

Important Links

© Bharatiya Digital News. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva