Home >> State >> Chhattisgarh

Bharatiya digital news
16 September 2024   bharatiya digital news Admin Desk



छत्तीसगढ़ के जंप रोप खिलाड़ियों ने जीते 4 स्वर्ण, 4 रजत एवं 1 कांस्य पदक सहित 9 पदक जीते

* 21वीं राष्ट्रिय सब जूनियर जंप रोप प्रतियोगिता (बालक –बालिका) एवं 3 री ऑल इंडिया जंप रोप प्रतियोगिता 2024–25, नांदेड़ महाराष्ट्र

रायपुर RAIPUR,CG,INDIA: महाराष्ट्र के नांदेड़ में 12 सितंबर से 14 सितम्बर तक आयोजित 21वीं राष्ट्रिय सब जूनियर जंप रोप प्रतियोगिता (बालक –बालिका) एवं 3 री ऑल इंडिया जंप रोप प्रतियोगिता 2024–25, में छत्तीसगढ़ के  5 बालिका एवं 6 बालक खिलाड़ियों ने छत्तीसगढ राज्य का प्रतिनिधित्व करते हुए, 4 स्वर्ण, 4 रजत पदक एवं 1 कांस्य पदक सहित 9 पदक हासिल कर राज्य का गौरव बढ़ाया।

पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों का प्रदर्शन इस प्रकार रहा, अंडर 11 आयु वर्ग में बालिका के वर्ग में छत्तीसगढ़ की मेहविश फातिमा ने 2 स्वर्ण पदक प्राप्त किए। पहला पदक एंड्योरेंस 3 मिनट, दूसरा स्पीड 30 सेकंड में प्राप्त किया, आदित्य शुक्ला ने 14 आयु वर्ग में 2 रजत पदक जीता पहला पदक स्पीड 30 सेकंड इवेंट में दूसरा पदक पेयर्स डबल अंडर 30 सेकंड में जीता।

वंशराज नारा ने 14 वर्ष आयु वर्ग पेयर्स डबल अंडर इवेंट में रजत पदक जीता। अंतर्राष्ट्रीय जंप रोप खिलाड़ी युवराज देवांगन ने 14 वर्ष आयु वर्ग में सिंगल रोप फ्री स्टाइल इवेंट में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। बालिका वर्ग 14 वर्ष में अर्चना कन्नौज ने सिंगल रोप फ्री स्टाइल में स्वर्ण पदक अपने राज्य के लिए जीता। सीनियर वर्ग में आर्या सोनी ने सिंगल रोप फ्री स्टाइल इवेंट में कांस्य पदक अपने नाम किया, जबकि मेनका यादव ने इसी इवेंट में रजत पदक प्राप्त किया।

छत्तीसगढ़ के लिए पदक जीतने पर राज्य संघ के पदाधिकारी एवं पालकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी। राज्य टीम के मुख्य प्रशिक्षक हिमांशु कश्यप, हंस राज जलक्षत्री, एवं मैनेजर सुश्री अंकिता पांडेय थी।



Advertisement
bharatiya digital news
Photo Gallery

Related Post

Advertisement

Advertisement

Trending News

Important Links

© Bharatiya Digital News. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva