Home >> International

Bharatiya digital news
14 October 2024   bharatiya digital news Admin Desk



चीनी सेना ने ताइवान के निकट नया सैन्य अभ्यास शुरू किया

चीनी सेना ने ताइवान के निकट अभ्यास का एक नया दौर शुरू किया है। यह घटनाक्रम स्व-शासित लोकतांत्रिक द्वीप के अपना राष्ट्रीय दिवस मनाने के कुछ ही दिनों बाद हुआ है। चीनी रक्षा मंत्रालय ने कहा कि संयुक्त स्वॉर्ड-2024बी अभ्यास ताइवान के कई क्षेत्रों में हो रहा है। मंत्रालय के अनुसार चीनी जहाज और विमान विभिन्न दिशाओं से ताइवान की ओर बढ़ रहे हैं और समुद्री-हवाई युद्ध गश्त कर रहे हैं। प्रमुख क्षेत्रों की नाकाबंदी कर रहे हैं और संयुक्त श्रेष्ठता हासिल करने के लिए समुद्री और जमीनी ठिकानों को निशाना बना रहे हैं।

दूसरी ओर, ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने चीन की कार्रवाइयों की कड़ी निंदा की। इसने कहा कि स्वतंत्रता और लोकतंत्र की रक्षा और ताइवान की संप्रभुता की रक्षा के लिए उपयुक्त बलों को भेजा गया है। मंत्रालय ने बताया कि नौसेना के 7 सहित 25 पीएलए विमान और 11 जहाज ताइवान के आसपास काम कर रहे थे। हाल के वर्षों में, चीन ने द्वीप के आसपास अपनी सैन्य गतिविधि बढ़ा दी है।

Source: AIR



Photo Gallery

Related Post

Advertisement

Trending News

Important Links

© Bharatiya Digital News. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva