Home >> Sports

Bharatiya digital news
14 May 2025   bharatiya digital news Admin Desk



बिहार में खेलो इंडिया यूथ गेम्स में महाराष्ट्र के बाद हरियाणा के खिलाड़ियों ने भी जबरदस्त प्रदर्शन किया

बिहार में खेलो इंडिया यूथ गेम्स में महाराष्ट्र के बाद हरियाणा के खिलाड़ियों ने भी जबरदस्त प्रदर्शन किया है। महाराष्ट्र 56 स्वर्ण और 45 रजत सहित 148 पदकों के साथ पहले स्थान पर है, हरियाणा ने आज कुश्ती, मुक्केबाजी और एथलेटिक्स में अच्छी संख्या में पदक जीतकर दूसरा स्थान हासिल किया है।

हरियाणा 33 स्वर्ण और 26 रजत सहित 103 पदकों के साथ दूसरे स्थान पर है, जबकि राजस्थान 22 स्वर्ण और 11 रजत सहित 54 पदकों के साथ पदक तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गया है।

आज बेगूसराय के यमुना भगत स्टेडियम में आयोजित फुटबॉल फाइनल में झारखंड के लड़कों ने करीबी मुकाबले में ओडिशा को हराया।

पटना में आयोजित रोड साइकिलिंग प्रतियोगिताओं में राजस्थान दो स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक जीतकर ओवरऑल चैंपियन बना। इसी स्पर्धा में महाराष्ट्र ने एक स्वर्ण और दो रजत पदक हासिल कर लड़कियों की रोड साइकिलिंग श्रेणी में ओवरऑल चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।

Source: AIR



Advertisement
bharatiya digital news
Photo Gallery

Related Post

Advertisement

Advertisement

Trending News

Important Links

© Bharatiya Digital News. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva