Home >> State >> Uttar Pradesh

Bharatiya digital news
06 June 2025   bharatiya digital news Admin Desk



91 वीं वाहिनी दूत्त बल ने वृक्षारोपण अभियान चलाया

संवाददाता- सन्तोष उपाध्याय

सरोजनीनगर, UP (INDIA): राजधानी लखनऊ के सरोजनी नगर क्षेत्र में पर्यावरण दिवस के अवसर पर 91वीं वाहिनी दुत कार्य बल बिजनौर लखनऊ द्वारा बृहद स्तर पर  वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया गया, जिसमे आम अमरूद कटहल व जामुन आदि के वृक्षो को लगाया गया। इस अभियान का उद्देश्य पर्यावरण को स्वच्छ, हरित और मानव जीवन के अनुकूल बनाने के लिए वृक्ष रोपण के साथ- साथ  पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करना है।

इस अवसर पर कमाण्डेण्ट जीतेन्द्र कुमार ओझा द्वारा उपस्थित अधिकरियों एवं जवानो को संबोधित कर वृक्षो की स्वस्थ जीवन हेतू आवश्यकता एवं अनिवार्यता को रेखांकित किया गया। वृक्ष न केवल हमें शुद्ध वायु प्रदान करते हैं, बल्कि वे पर्यावरण को भी संतुलित रखते हैं व इससे वन्यजीवों को भी आश्रय मिलता है । इस मौके पर  91वीं वाहिनी दुत कार्य बल के मयंक तिवारी द्वितीय कमान अधिकारी,  आलोक कुमार, उप कमाण्डेन्ट अरुण तिवारी उपकमाण्डेट एवं अन्य अधिकारी, अधीनस्थ अधिकारी व जवानो ने अभियान में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया गया।



Photo Gallery

Advertisement

Trending News

Important Links

© Bharatiya Digital News. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva