Home >> State >> Madhya Pradesh

Bharatiya digital news
09 October 2022   bharatiya digital news Admin Desk



मुख्यमंत्री चौहान ने उज्जैन में "श्री महाकाल लोक" लोकार्पण की तैयारियाँ देखी

भोपाल: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उज्जैन में आज “श्री महाकाल लोक" के लोकार्पण की तैयारियों का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने श्री महाकाल लोक की अद्भुत मूर्तियों एवं कलाकृतियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि श्री महाकाल लोक के लोकार्पण से पूर्व सभी को यहाँ की विशेषताओं के बारे में जानकारी मिले। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि ऐसा वातावरण निर्मित हो कि भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन के बाद लोगों को हमेशा श्री महाकाल लोक की अद्भुत आध्यात्मिक सुन्दरता का अनुभव होता रहे। उन्होंने कहा कि श्री महाकाल लोक की छटा अलौकिक और अदभुत है। उन्होंने श्रद्धा और भक्ति के साथ श्री महाकाल लोक का अवलोकन किया और प्रशासनिक अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये। मुख्यमंत्री के श्री महाकाल लोक आगमन पर जनजातीय कलाकारों एवं संस्कृति विभाग के लोक कलाकारों ने नृत्य प्रदर्शन और शिव-स्तुति का गान किया। Title in English: Madhya Pradesh: Chief Minister shivraj singh Chouhan saw the preparations for the launch of "Shri Mahakal Lok" in Ujjain.



Advertisement
bharatiya digital news
Photo Gallery

Related Post

Advertisement

Advertisement

Trending News

Important Links

© Bharatiya Digital News. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva