Home >> State >> Uttar Pradesh

Bharatiya digital news
22 October 2022   bharatiya digital news Admin Desk



अयोध्या में दीपोत्सव, पीएम मोदी भी होंगे शामिल

अयोध्या: उत्तर प्रदेश में श्रीराम नगरी अयोध्या में रविवार को होने वाले भव्य दीपोत्सव में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मौजूदगी में होने वाले मुख्य आयोजन का केन्द्र बिंदु लेज़र शो होगा। यह कार्यक्रम विशेष आकर्षण का केंद्र होगा, जिसे मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। आयोजन के क्रम में पहला शो रात्रि 9 बजे से 9ः25 बजे तक, दूसरा शो रात्रि 9ः30 बजे से 9ः55 बजे तक, तीसरा शो 10 बजे से 10ः25 बजे तक, चौथा शो रात्रि 10ः30 बजे से 10ः55 बजे, पांचवा शो रात्रि 11 बजे से 11ः25 बजे तक, छठा शो रात्रि 11ः30 बजे से 11ः55 बजे तक, सातवां शो रात्रि 12 बजे से 12ः25 बजे तक तथा आठवां शो 12ः30 बजे से रात्रि 01 बजे तक चलाया जाएगा। इसी प्रकार दीपावली के दिन 24 अक्टूबर को पहला शो शाम 6ः30 बजे से, दूसरा शो 7ः30 बजे से, तीसरा शो 8ः30 बजे से तथा चौथा शो रात्रि 9ः30 बजे से आयोजित होगा, जिसमें सभी श्रद्वालु व आमजन इस भव्य लेजर शो आनन्द ले सकेंगे।



Photo Gallery

Advertisement

Trending News

Important Links

© Bharatiya Digital News. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva