Home >> State >> Chhattisgarh

Bharatiya digital news
27 March 2023   bharatiya digital news Admin Desk



वाणिज्यक वस्तुओं और सेवाओं में देश का निर्यात वित्त वर्ष 2022-23 तक 750 बिलियन डॉलर तक पहुंच जायेगा: अनुप्रिया पटेल

नई दिल्ली: वाणिज्य और उद्योग राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा है कि वाणिज्यक वस्तुओं और सेवाओं में देश का निर्यात 2022-23 तक 750 बिलियन अमेरिकी डॉलर हो जाएगा। 2021-22 में यह 650 बिलियन अमेरिकी डॉलर से अधिक था। सुश्री पटेल ने आज नई दिल्ली के प्रगति मैदान में इंडियासॉफ्ट के 23वें संस्करण का उद्घाटन किया। उन्होंने इंडियासॉफ्ट में जारी किए जाने वाले 70 से अधिक नए उत्पादों के विकास के लिए देश के अनुसंधान और विकास पेशेवरों की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह डिजिटल क्षेत्र में देश की उपलब्धियों को दर्शाता है। इससे 2047 तक भारत को विकसित देश बनाने के संकल्प को मजबूती मिलती है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत, देश में विकसित तकनीकों और उपकरणों को अन्य देशों के साथ साझा करेगा। Source: AIR



Advertisement
bharatiya digital news
Photo Gallery

Related Post

Advertisement

Advertisement

Trending News

Important Links

© Bharatiya Digital News. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva