Home >> State >> Uttar Pradesh

Bharatiya digital news
07 June 2023   bharatiya digital news Admin Desk



UP News: अवैध खनन कर रहे दो जेसीबी वाहन, दो ट्रैक्टर ट्राली मिट्टी लदी हुई किया सीज

लखनऊ/संवाददाता-संतोष उपाध्याय

लखनऊ/मोहनलाल गंज Lucknow Mohanlal Ganj: राजधानी लखनऊ में मंगलवार को थाना मोहनलालगंज पुलिस द्वारा थाना मोहनलालगंज क्षेत्र के ग्राम सोहावा में अवैध खनन कर रहे दो जेसीबी वाहनों को मौके पर परिवहन कर रहे दो ट्रैक्टर ट्राली मिट्टी लदी हुई को सीज किया गया।

निर्देशानुसार अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस उपायुक्त दक्षिणी विनीत जायसवाल के कुशल पर्यवेक्षण, अपर पुलिस उपायुक्त दक्षिणी शशांक सिंह व सहायक पुलिस आयुक्त मोहनलालगंज नितिन कुमार सिंह के कुशल मार्गदर्शन एवं प्रभारी निरीक्षक सन्तोष कुमार आर्य के नेतृत्व में थाना मोहनलालगंज पुलिस द्वारा थाना मोहनलालगंज क्षेत्र के ग्राम सोहावा में अवैध खनन कर रहे दो जेसीबी वाहनों को मौके पर परिवहन कर रहे दो ट्रैक्टर ट्राली मिट्टी लदी हुई को सीज किया गया।

भागूखेड़ा चौकी प्रभारी उ.नि. पटेल सिंह राठी को ग्राम सोहावा में अवैध खनन की सूचना मिलने पर उनके द्वारा मय हमराहियान मौके पर पंहुचकर देखा गया तो दो जेसीबी मशीनों से अवैध खनन करके मिट्टी को ट्रैक्टर ट्राली में लोड कर अवैध परिवहन किया जा रहा था। मौके पर मिले जेसीबी चालक से वाहन/ खनन सम्बन्धी कागजात तलब करने पर वह कोई भी कागजात नहीं दिखा सका। जिसके उपरान्त उपरोक्त चारों वाहनों को धारा 207 एम. वी. एक्ट के तहत सीज किया गया। अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है।




Advertisement
bharatiya digital news
Photo Gallery

Related Post

Advertisement

Advertisement

Trending News

Important Links

© Bharatiya Digital News. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva