June 18, 2023   Admin Desk



वियतनाम के रक्षा मंत्री जनरल फान वान गियांग दो दिन की भारत यात्रा पर आज दिल्‍ली पहुंच रहे हैं

वियतनाम के रक्षा मंत्री जनरल फान वान गियांग दो दिन की भारत यात्रा पर आज दिल्‍ली पहुंच रहे हैं। वे भारत प्रवास के दौरान आगरा जाएंगे। 

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भारत और वियतनाम के बीच रक्षा सहयोग को और बढ़ावा देने के लिए कल वियतनाम के रक्षा मंत्री के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। वार्ता के दौरान दोनों पक्ष आपसी हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान करेंगे।

भारत और वियतनाम एक व्यापक रणनीतिक साझेदार हैं जो द्विपक्षीय रक्षा संबंधों का एक मजबूत स्तंभ हैं।

Source: AIR



Related Post

Advertisement

Trending News

Important Links

© Bharatiya Digital News. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE