26 June 2023   Admin Desk



हैंडबॉल एसोसिएशन इंडिया के चुनावों में सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन घोषित

* छत्तीसगढ़ हैंडबाल संघ के महासचिव समीर खान हैंडबाल एसोसिएशन इंडिया के सहसचिव पद पर निर्विरोध निर्वाचित

जयपुर, राजस्थान के पांच सितारा होटल संडे में हैंडबाल एसोसिएशन इंडिया की विशेष सामान्य सभा की बैठक आज 26 जून 2023 को दोपहर 1ः00 बजे से 2ः30 बजे तक आयोजित की गई थी। जिसमें अगले 4 वर्षो, वर्ष 2023-2027 तक हैंडबाल एसोसिएशन इंडिया के पदाधिकारियों का चुनाव किया गया। जिसमें छत्तीसगढ़ हैंडबाल संघ के महासचिव समीर खान को हैंडबाल एसोसिएशन इंडिया के सहसचिव पद पर निर्विरोध निर्वाचित सभा में उपस्थित सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से किया गया तथा डॉ. आनंदेश्वर पांडे (महासचिव, उत्तर प्रदेश) को एक्जीक्यूटीव डायरेक्टर, हरियाणा हैंडबाल के महासचिव संदीप कोंटिया को एथलिट कमेटी का चेयरमेन, सुश्री रीना सरीन को वोमेन्स सेक्स्यूअल हरासमेंट कमेटी का चेयरमेन तथा छत्तीसगढ़ हैंडबाल संघ के सदस्य जी. सुरेश पिल्लई को एसोसिएट उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया।

हैंडबाल एसोसिएशन इंडिया के अध्यक्ष पद पर दिग्विजय सिंह चौटाला (अध्यक्ष, हरियाणा), महासचिव पद पर ए. जगन मोहन राव (अध्यक्ष, तेलंगाना), कोषाध्यक्ष पद पर तेजराज सिंह (राजस्थान) निर्विरोध निर्वाचित हुये। अन्य पदाधिकारियों में वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर श्रीमती खुशबु चौधरी (वरिष्ठ उपाध्यक्ष, दिल्ली हैंडबाल संघ), उपाध्यक्ष पद पर डॉ. डी.के. सिंह (महासचिव, उत्तराखंड हैंडबाल एवं उत्तराखंड ओलम्पिक संघ), अमल नारायण पटवारी (अध्यक्ष, असम हैंडबाल संघ), सचिव चौधरी (सदस्य, उत्तर प्रदेश हैंडबाल संघ), तेजपाल सिंह चीमा (उपाध्यक्ष, पंजाब हैंडबाल संघ) एवं मुकुल कुमार यादव (सदस्य, अंडमान एवं निकोबार हैंडबाल संघ), सहसचिव पद पर विनय कुमार सिंह (अध्यक्ष, बिहार हैंडबाल संघ), सुश्री स्वाति शुक्ल (कार्यकारिणी सदस्य, सिक्किम हैंडबाल संघ), समीर खान (महासचिव, छत्तीसगढ़ हैंडबाल संघ) एवं विनेश कुमार (सदस्य, हरियाणा हैंडबाल संघ), कार्यकारिणी सदस्य पद पर डॉ. आनंदेश्वर पांडे (महासचिव, उत्तर प्रदेश हैंडबाल एवं उत्तर प्रदेश ओलम्पिक संघ), अश्वनी रैना (सदस्य, जम्मू एवं कश्मीर हैंडबाल संघ), पी. सत्यनारायण राजू (महासचिव, आंध्रप्रदेश हैंडबाल संघ), मेहता पारस भाई (सदस्य, गुजरात हैंडबाल संघ), प्रदीप कुमार पंघल (सदस्य, चंडीगढ़ हैंडबाल संघ), पुनित सोलंकी (सदस्य, दिल्ली हैंडबाल संघ), विवके कुमार (सदस्य, दमन एवं द्वी हैंडबाल संघ) वर्ष 2023-2027 तक निर्विरोध निर्वाचित हुये।

उक्त बैठक में इंटरनेशनल हैंडबॉल फेडरेशन से पॉल ब्रे, एशियन हैंडबॉल फेडरेशन से मोहम्मद निजामुद्दीन एवं भारतीय ओलम्पिक संघ के डायरेक्टर जॉर्ज मैथ्यू पर्यवेक्षक तथा उपरोक्त चुनाव में चुनाव अधिकारी के रूप में दीपक कुमार श्रीवास्तव, सेवानिवृत्त जिला न्यायाधीश की उपस्थिति में सफलतापूर्वक चुनाव संपन्न हुये।

समीर खान के हैंडबाल एसोसिएशन इंडिया के सहसचिव पद पर निर्विरोध निर्वाचित होने पर छत्तीसगढ़ ओलम्पिक एसोसिएशन के महासचिव देवेन्द्र यादव (विधायक, भिलाई नगर), छत्तीसगढ़ ओलम्पिक एसोसिएशन के उपाध्यक्ष एवं भारतीय फेंसिंग महासंघ के कोषाध्यक्ष बशीर अहमद खान छत्तीसगढ़ हैंडबाल संघ के चेयरमेन विनोद चंद्राकर (संसदीय सचिव, छत्तीसगढ़ शासन), अध्यक्ष धर्मेन्द्र यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अभिमन्यु मिश्रा, डॉ. आलेाक दुबे (उपाध्यक्ष), इमरान अली (उपाध्यक्ष), विरेन्द्र सिंह भाटिया (उपाध्यक्ष), डी.एस. क्रिस्टोफर (उपाध्यक्ष), आशीष यादव (उपाध्यक्ष), जितेन्द्र तिवारी (सह सचिव), एस.के.डी. मिश्रा (सहसचिव), पी. सुरेश राव (सहसचिव), हरिषचंद्र वर्मा (सहसचिव), विजय बहादुर (कोषाध्यक्ष), राजू लाल (कार्यकारिणी सदस्य), सुबोध कुमार सिंह (कार्यकारिणी सदस्य), चंद्रप्रकाश सोनी (कार्यकारिणी सदस्य), रमेश चौरसिया (कार्यकारिणी सदस्य), कु. हेमपुष्पा (कार्यकारिणी सदस्य), श्रीमती सोनी चौरसिया, छत्तीसगढ़ राज्य के एन.आई.एस. प्रशिक्षक एम. सुरेश कुमार, प्रशिक्षक राजेश सरकार, छत्तीसगढ़ हैंडबाल संघ के कार्यालय सचिव राम प्रताप गुप्ता सहित समस्त हैंडबाल संघ के पदाधिकारी एवं विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारियों ने शुभकामनाये प्रदान की।



Photo Gallery

Related Post

Important Links

© Bharatiya Digital News. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva