Home >> Sports

Bharatiya digital news
03 September 2023   bharatiya digital news Admin Desk



भारत ने ओमान में एफ.आई.एच पुरुष हॉकी फाइव-एस विश्व कप 2024 के लिए क्वालीफाई किया

ओमान के सलालाह में फाइव-एस पुरूष हॉकी एशिया कप के फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को पैनल्टी शूटआउट में हराकर खिताब जीत लिया है। इसके साथ ही भारतीय टीम ने अगले वर्ष ओमान में होने वाले एफआईएच फाइव-एस पुरूष हॉकी विश्व कप के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है। हॉकी के फाइव-एस संस्करण में भारत ने तीन मुकाबलों में पहली बार पाकिस्तान को हराया है। 

शूट आउट में पाकिस्तान कोई गोल नहीं कर सका जबकि भारत की ओर से मनिन्दर सिंह ने गोल दागा। हॉकी इंडिया ने टीम के प्रत्येक खिलाड़ी को दो लाख और सहयोगी स्टाफ को एक लाख रुपये पुरस्कार देने की घोषणा की है। हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप टिरकी ने भारतीय टीम को शुभकामनाएं दी हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय पुरूष हॉकी टीम को हॉकी फाइव-एस एशिया कप टूर्नामेंट जीतने पर बधाई दी है। सोशल मीडिया पोस्ट पर श्री मोदी ने कहा कि ये जीत देश के खिलाड़ियों दृढ़ समर्पण का प्रमाण है। प्रधानमंत्री ने प्रसन्‍नता व्‍यक्‍त की कि इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने अगले वर्ष ओमान में होने वाले हॉकी फाइव-एस विश्‍व कप के लिए भी क्‍वालीफाई कर लिया है। 

युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने ओमान में पुरूष हॉकी 5एस एशिया कप जीतने पर भारतीय टीम को बधाई दी है। एक सोशल मीडिया पोस्‍ट में उन्‍होंने कहा कि यह जीत देश के हॉकी खिलाडियों के जुझारूपन और प्रतिभा के बारे में बहुत कुछ कहती है। श्री ठाकुर ने फाइनल में असाधारण प्रदर्शन और ओमान में होने वाले हॉकी 5एस विश्‍व कप के लिए क्‍वालीफाई करने पर टीम के खिलाड़ियों की प्रशंसा की।

Source: AIR



Advertisement
bharatiya digital news
Photo Gallery

Related Post

Advertisement

Advertisement

Trending News

Important Links

© Bharatiya Digital News. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva