Home >> State >> Uttar Pradesh

Bharatiya digital news
21 September 2023   bharatiya digital news Admin Desk



UP NEWS: अंबुज शर्मा चुने गए गौरी आदर्श व्यापार मंडल के नए अध्यक्ष

लखनऊ संवाददाता-सन्तोष उपाध्याय

सरोजनीनगर SAROJANI NAGAR: राजधानी लखनऊ के सरोजनीनगर थाना के अंतर्गत बुधवार को स्कूटर इंडिया चौराहा बिजनौर रोड स्थित जीबी बेकरी परिसर में गौरी आदर्श व्यापार मंडल के अध्यक्ष पद का मतदान पुलिस व्यवस्था के साथ साथ संपन्न हुआ। जिसमें अध्यक्ष पद पर रहे पूर्व अध्यक्ष विजय सिंह यादव व कोषाध्यक्ष अंबुज शर्मा के बीच अध्यक्ष पद के लिए कांटे की टक्कर हुई। मतदान शांति ढंग से हुआ और कल 348 वोटो में 298 वोट डाले गए जिसमें पूर्व अध्यक्ष विजय सिंह यादव को 131 मत प्राप्त हुए तथा दूसरे अध्यक्ष प्रत्याशी अंबुज शर्मा को 160 मत प्राप्त हुए 7 मत अवैध पाए गए। इस तरह से अंबुज शर्मा अध्यक्ष पद पर निर्वाचित किए गए। 

इस चुनाव प्रक्रिया में मुख्य चुनाव अधिकारी प्रदेश के वरिष्ठ संगठन मंत्री ओम प्रकाश शर्मा के साथ-साथ चुनाव अधिकारी के रूप में विनोद सिंह वरिष्ठ जिला महामंत्री डॉ ए के सिंह जिला उपाध्यक्ष तथा पर्यवेक्षक के रूप में राजन मिश्रा अध्यक्ष तेलीबाग व्यापार मंडल और गौरी बाजार से उप चुनाव अधिकारी के रूप में अवधेश साहू एवं हरि नाम सिंह यादव की मौजूदगी में निष्पक्ष और स्वतंत्र चुनाव संपन्न कराया गया। इस मौके पर पुलिस बल भी भारी मात्रा में उपस्थिति रही। अध्यक्ष पद के निर्वाचित होने के बाद संगठन के सारे निर्विरोध पदाधिकारी उपाध्यक्ष वरिष्ठ महामंत्री महामंत्री मंत्री व संगठन मंत्री की भी घोषणा कर दी गई। 

इस अवसर पर अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद अंबुज शर्मा ने कहा कि हम लोगों के बीच कोई जीत हार नहीं हुई है। हमारा व्यापार मंडल का संगठन एक परिवार के रूप में है और हम पूर्व अध्यक्ष बड़े भाई विजय सिंह यादव के  मार्गदर्शन में व्यापारियों की जो भी समस्याएं होंगी, उन्हें सक्षम अधिकारियों द्वारा दूर करूंगा और व्यापारियों के मान सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहूंगा।



Advertisement
bharatiya digital news
Photo Gallery

Related Post

Advertisement

Advertisement

Trending News

Important Links

© Bharatiya Digital News. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva