03 July 2024   Admin Desk



गौरी आदर्श व्यापार मंडल अध्यक्ष अंबुज शर्मा के नेतृत्व में किया गया धरना प्रदर्शन

संवाददाता संतोष उपाध्याय 

सरोजनीनगर: राजधानी लखनऊ के सरोजनीनगर क्षेत्र स्थित स्कूटर इंडिया चौराहा पर बीते तीन दिन पहले पुलिस के उच्च अधिकारी के निर्देश अनुसार यातायात पुलिस द्वारा वेरी कैटिंग लगाई गई थी। जिस वजह से बड़ी आबादी वाला मुख्य चौराहा के आसपास के व्यापारियों में आक्रोश हो गया। 

दिन मंगलवार को स्कूटर इंडिया चौराहा पर गौरी आदर्श व्यापार मंडल के अध्यक्ष अंबुज शर्मा के नेतृत्व में स्थानीय व्यापारियों ने वेरी कैटिंग को हटाने लेकर धरना प्रदर्शन किया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने उपस्थित व्यापारियों को शांत कराया और उचित कार्यवाही करने का आश्वासन दिया। मौके पर पुलिस और व्यापारियों के बीच वेरी कैटिंग को हटाने को लेकर करीब एक घंटा चर्चा हुई। 

धरना प्रदर्शन कर रहे व्यापारियों ने बताया कि कई वर्षों से मुख्य चौराहा स्कूटर इंडिया से बड़ी संख्या के लोगो का आना जाना लगा रहता है। बड़ी आबादी के बीच बसा हुआ है स्कूटर इंडिया चौराहा, जिस वजह से स्थानीय व्यापारी अपना व्यापार नहीं कर पा रहे है। एक तरफ पीएनसी हाइवे निर्माण के दौरान यातायात वाधित कर रहा है, दूसरी तरफ यातायात पुलिस द्वारा वैरी कैटिंग कर दी जाती है, आखिर कैसे लोग व वाहन आ जा सकेंगे। 

व्यापारियों का कहना है कि आए दिन रात एंबुलेंस आती जाती है, और समय कम होने की वजह से हॉस्पिटल पहुंचने में देर हो जाती है और मरीज बीच रस्ते में फंस जाता है। यही नहीं कितने विकलांगों को अपने वाहन से आने-जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसलिए स्कूटर इंडिया चौराहा पर लगी बैरी कटिंग को हटाया जाय। व्यापारियों की मांग को देखते हुए फिलहाल राहत देने के लिए दो पहिए वाहन और पैदल लोगों के लिए वैरी कैटिंग खोल दी गई है। 

अध्यक्ष अंबुज शर्मा ने बताया कि पांच दिन बाद फिर पुलिस प्रशासन एवं पीएनसी के साथ मीटिंग करेंगे, उसके पश्चात वेरी कैटिंग को हटवाया जाएगा। इस मौके पर बड़ी संख्या में व्यापारियों के साथ अध्यक्ष अम्बुज शर्मा, चेयरमैंन विशाल श्रीवास्तव, संरक्षक राकेश सिंह 'बबलू भैया',  वरिष्ठ प्रदेश संगठन मंत्री ओमप्रकाश शर्मा, वरिष्ठ महामंत्री धीरूभाई सोनी, महामंत्री राजेश कुमार, कोषाध्यक्ष अमित जायसवाल, उपाध्यक्ष विवेक श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष देवेंद्र ओहरी उपाध्यक्ष, विनोद सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अवधेश यादव, डा . हरिहर सिंह चौहान, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिवाकर श्रीवास्तव, वरिष्ठ व्यापारी हरीश , अभय श्रीवास्तव, अनिल कुमार उपस्थित रहे।



Photo Gallery

Related Post

Advertisement

Trending News

Important Links

© Bharatiya Digital News. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva