Home >> State >> Uttar Pradesh

Bharatiya digital news
31 July 2024   bharatiya digital news Admin Desk



लखनऊ: प्रशासन एवं व्यापारीयो के साथ समन्वय गोष्ठी

संवाददाता संतोष उपाध्याय 

लखनऊ: डीसीपी साउथ मुख्यालय पर आयोजित व्यापारियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों के मध्य बैठक रविवार शाम को हुई, जिसमे डी.सी.पी. साउथ तेज स्वरूप सिंह , ए.सी.पी. विनय  द्विवेदी जी व सक्षम अधिकारियों के साथ उत्तर प्रदेश जनहित व्यापार मंडल प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा एवं प्रदेश महासचिव रविश कुमार श्रीवास्तव, बैठक में सभी व्यापारी बन्धुओ की समस्याओं को डी. सी. पी.एवं ए.सी.पी. समकक्ष रखा गया। जिस पर प्रशासनिक अधिकारियों ने प्रदेश अध्यक्ष को अस्वस्थ किया की पुलिस प्रशाशन आप के साथ कंधे से कंधा मिला कर हमारी हर समस्या का समाधान करेगी, साथ में सम्मानित व्यापारी पदाधिकरी भी मौजूद रहे। जिला अध्यक्ष अरविंद भाई खखेड़ी, एयरपोर्ट अध्यक्ष पवन तिवारी,प्रदेश कार्यकारिणी दिलीप रावत प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, दुबे जी उपाध्यक्ष, कृष्णा पांडे प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, सरोजिनी नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष प्रमोद हजेला, गौरी अध्यक्ष अंबुज शर्मा, चेयरमैन विशाल श्रीवास्तव जी और दर्जनोंव्यापारी उपस्थित रहे।  जिसमें प्रत्येक महीने के प्रथम या अंतिम सप्ताह पर व्यापारियों और पुलिस सक्षम अधिकारियों के बीच में समस्या समाधान की बैठक रखी जाए। जिसमें कोतवाली के प्रत्येक चौकी प्रभारी के साथ बैठक हो जिला अध्यक्ष, भाई खखेड़ी ने कहा कि थाने या चौकी पर पीड़ित के साथ, अन्याय व  दुर्व्यवहार न किया जाए। 



Photo Gallery

Advertisement

Trending News

Important Links

© Bharatiya Digital News. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva