31 July 2024   Admin Desk



लखनऊ में जल व सीवर इत्यादि से संबंधित समस्याओं के निस्तारण हेतु जोनवार जारी हुए हेल्पलाइन नंबर

संवाददाता संतोष उपाध्याय 

लखनऊ: राजधानी लखनऊ के नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह के निर्देशानुसार सम्पूर्ण नगर में लगातार दूषित जल, सीवर व जल से सम्बंधित तमाम शिकायतों के निस्तारण में आ रही समस्याओं को देखते हुए इन शिकायतों का निस्तारण त्वरित रूप से करवा कर नगर वासियों को सहूलियत प्रदान करने हेतु कार्ययोजनाएं तैयार कर प्रारंभिक रूप से प्रत्येक ज़ोन में वार्डवार हेल्पलाइन नंबर जारी करवाये हैं। इसी के साथ नगर में जल की स्थिति आंकने के लिए नियमित रूप से परीक्षण भी करवाये जा रहे हैं। नगर वासियों को आने वाली पेय जल, सीवर एवं जलनिकासी इत्यादि से संबंधित आने वाली सभी समस्याओं के जल्द सेंजलड निस्तारण हेतु आठों ज़ोन में वार्ड वार अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है और प्रत्येक अधिकारी के नम्बरों को हेल्पलाइन नम्बरों के रूप में जरी किया गया है।अतः नगरवासी अपनी समस्याओं को नीचे दिए गए अधिकारियों के नम्बरों पर साझा कर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।

जोन-01- शिकायत दर्ज करवाने के लिए उत्कर्ष राय, अधिशाषी अभियंता से 8177054071 नम्बर पर संपर्क कर सकते हैं। ज़ोन-2-शिकायत दर्ज करवाने के लिए विश्वनाथ गुप्ता अधिशाषी अभियंता से 8177054020 नम्बर पर संपर्क कर सकते हैं। ज़ोन-3-शिकायत दर्ज करवाने के लिए शशि कुमार गुप्ता, अधिशाषी अभियंता से 8177054064 नम्बर पर संपर्क कर सकते हैं। ज़ोन-4-शिकायत दर्ज करवाने के लिए विकास शर्मा, अधिशाषी अभियंता से 8177054080 नम्बर पर संपर्क कर सकते हैं। ज़ोन-5-शिकायत दर्ज भी करवाने के लिए सचिन सिंह यादव, अधिशाषी अभियंता से 8177054051 नम्बर पर संपर्क कर सकते हैं। ज़ोन-6-शिकायत दर्ज करवाने के लिए अनिल कुमार, अधिशाषी अभियंता से 8177054060 नम्बर पर संपर्क कर सकते हैं। ज़ोन-7-शिकायत दर्ज करवाने के लिए अनिल कुमार, अधिशाषी अभियंता से 8177054060 नम्बर पर संपर्क कर सकते हैं। ज़ोन-8-शिकायत दर्ज करवाने के लिए सचिन सिंह यादव, अधिशाषी अभियंता से 8177054051 नम्बर पर संपर्क कर सकते हैं।

उक्त के अतिरिक्त अन्य तमाम अधिकारियों एवं कर्मचारियों के नम्बरों को हेल्पलाइन नम्बरों के रूप में जारी किया गया है, जिनका विवरण आप सम्बंधित कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं। मंगलवार को करवाये गए ओटी टेस्ट का विवरण दिए गए। उक्त के अतिरिक्त प्रातः काल सक्रामक रोगों को दृष्टिगत रखते हुए जलकल विभाग, नगर निगम, लखनऊ की टीम द्वारा 223 स्थानों पर ओ.टी. टेस्ट भी करवाये गए, जो कि धनात्मक पाये गए। इसके तहत ज़ोन 01 में 09 ज़ोन-02 में 19 ज़ोन-03 में  22 ज़ोन-04 में 15 ज़ोन-05 में 41 ज़ोन-06 में 20 ज़ोन-07 में 18 और  ज़ोन-08 में 79 पर करवाये गए सभी ओटी टेस्ट धनात्मक पाए गए।उपरोक्त से स्पष्ट हो रहा है कि उक्त क्षेत्रों में क्लोरीनेटेड पेयजल आपूर्ति हो रही है और पेयजल दूषित नहीं है।



Photo Gallery

Related Post

Advertisement

Trending News

Important Links

© Bharatiya Digital News. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva