Home >> State >> Chhattisgarh

Bharatiya digital news
08 November 2024   bharatiya digital news Admin Desk



कलेक्टर विनय लंगेह ने किया ओडिशा सीमा से लगे चेक पोस्ट का निरीक्षण, अवैध धान खरीदी रोकने के दिए सख्त निर्देश

महासमुंद MAHASAMUND,CG,BHARAT: कलेक्टर विनय लंगेह ने तहसील कोमाखान में ओडिशा राज्य की सीमा से लगे चेक पोस्ट नर्रा एवं टेमरी का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान, कलेक्टर ने मौके पर मौजूद टीम को अवैध धान की तस्करी रोकने के लिए सख्त दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सभी चेक पोस्टों पर तैनात कर्मचारियों की शत प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

श्री लंगेह ने कहा कि चेक पोस्टों पर निगरानी को कड़ा किया जाए और किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अवैध धान परिवहन पर नियंत्रण के लिए विशेष सतर्कता बरतने पर जोर दिया।



Advertisement
bharatiya digital news
Photo Gallery

Related Post

Advertisement

Advertisement

Trending News

Important Links

© Bharatiya Digital News. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva