संवाददाता सन्तोष उपाध्याय
लखनऊ: सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह द्वारा सोमवार को 'तीन साल बेमिसाल - सरोजनीनगर आभार दिवस' पहल के अंतर्गत विकास प्रदर्शनी का अवलोकन एवं सीएसआर फण्ड से विकास कार्यों का लोकार्पण / शिलान्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। डॉ. राम मनोहर लोहिया विधि विश्वविद्यालय के डॉ. अम्बेडकर सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा विशिष्ठ अतिथि के रूप में वित्त मंत्री सुरेश खन्ना और परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह मौजूद रहे।
कार्यक्रम में दौरान सीएम योगी ने सरोजनीनगर में पूर्ण कराए गए 4,000 से अधिक कार्यों का अवलोकन किया, इस दौरान मुख्यमंत्री ने सीएसआर फण्ड से पूर्ण कराये गए कार्यों ग्रामसभा पहाड़पुर में 2 करोड़ (CSR) की लागत से विकसित कंपोज़िट मॉडल स्कूल, भगवान परशुराम की प्रतिमा, पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की प्रतिमा, सरोजनीनगर वृद्धाश्रम में कराए गए विकास कार्य, सरोजनीनगर तहसील में कराए गए विकास कार्य, 10 तारा शक्ति केंद्र, 5 ओपन एयर जिम, रण बहादुर सिंह डिजिटल शिक्षा एवं सशक्तिकरण केंद्र का वर्चुअल लोकार्पण साथ ही 25 मंदिरों के जीर्णोद्धार हेतु सोलर लाइट, हैंडपंप एवं बेंच की व्यवस्था कार्य, 20 परिषदीय विद्यालयों में 5-5 झूले,15 स्कूलों में डिजिटल लाइब्रेरी/ स्मार्ट बोर्ड पैनल की स्थापना शिलान्यास, 5 RWAs में सार्वजनिक पुस्तकालयों की स्थापना और विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक विद्यालय में वृक्षारोपण कार्य के शुभारंभ कार्यों का वर्चुअल शिलान्यास किया। साथ ही 25 मेधावियों को लैपटॉप एवं 25 को साइकिल वितरण के क्रम में 5 मेधावियों को सम्मानित किया। सी दौरान सरोजनी नगर से अमृतसर और करतारपुर यात्रा पर गए श्रद्धालुओं ने मुख्यमंत्री को पवित्र जल और प्रसाद भी प्रदान किया।
कार्यक्रम के दौरान सी एम योगी ने सरोजनीनगर की जनता का अभिनन्दन करते हुए कहा कि 3 वर्ष पूर्व आज के दिन ही डॉ. राजेश्वर सिंह को अपना विधायक चुना था। इन तीन वर्षों के दौरान आते जाते देखा, समाचार पत्रों में डॉ. राजेश्वर सिंह बारे में पढ़ता रहा, यहाँ की योजनओं को शासन से स्वीकृति ली जाती थी। सरोजनी नगर इतना भव्य और दिव्य तरीके से आगे बढ़ सकता है यह आज की प्रदर्शनी में आकर, देख कर अच्छा लगा। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को रंग भरी एकदशी के पर्व से जोड़ते हुए कहा कि राजेश्वर सिंह ने पूरी सरोजनी नगर विधानसभा क्षेत्र को विकास योजनाओं के साथ होली के रंग का तमगा चढ़ाकर और भी सुहावना बना दिया है। सीएम् योगी ने अपने संबोधन में बताया कि सरोजनीनगर में 32 हजार करोड़ की योजनायें स्वीकृत हुई उनमें से कुछ पूर्ण भी हो गयी या कुछ के कार्य संचालित हैं,1200 करोड़ की लागत से 10 हजार दर्शकों की क्षमता वाले कन्वेंशन सेंटर का निर्माण भी इसी विधानसभा क्षेत्र में हो रहा है। सरोजनी नगर में डिफेंस कॉरिडोर, यूपी का पहला फोरेंसिक इंस्टिट्यूट सरोजनी नगर में बन रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा, अगर जन प्रतिनिधि समर्पित भाव और संवेदना के साथ अपने स्वार्थ से ऊपर उठकर परमार्थ के लिए काम करता है तब यह परिणाम आ सकता है। 24 मार्च को सरकार के 8 वर्ष पूरे होने पर हर जनपद में एग्जीविशन लगने हैं, आज राजेश्वर सिंह ने उसका मॉडल प्रस्तुत किया है। विकास योजनाओं को ऐसे ही प्रदर्शित करने चाहिए जनता को ऐसे ही आमंत्रित करने चाहिए, ताकि सही मायने में लोकतंत्र की झलक दिखाई देने लगे। सीएम ने आगे जोड़ा डॉ. राजेश्वर सिंह को जब पार्टी ने प्रत्याशी बनाया तब उनकी छवि एक पुलिस / ईडी के अधिकारी की थी। आम धारणा है कि अधिकारी बनने पर जनता से संवाद कम हो जाता है लेकिन राजेश्वर सिंह ने जिस मुखरता के साथ जनता से संवाद बनाया, तत्परता के साथ सेवा को समर्पित रहे, संगठन और सरकार से समन्यवय बनाया, जनता की सेवा के लिए सरकार की योजनओं और सी एस आर की सहायता ली और अपने प्रयासों से बड़े पैमाने पर जनता जनार्दन की सेवा की।
सीएम ने विधायक के प्रयासों की प्रसंशा करते हुए कहा कि डॉ. राजेश्वर सिंह ने जिस समर्पण और सेवा भाव से बेटियों, मेधावियों, महिलाओं या फिर समाज के प्रत्येक तबके के लिए जिस प्रतिबद्धता के लिए काम किया है, एक योग्य और आदर्श जन प्रतिनिधि को इस भाव से काम करना चाहिए। सीएम योगी ने सरोजनी नगर में संचालित योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि, सरोजनीनगर में विकास की बड़ी बड़ी योजनायें आ रही है, हाइवे बन रहे हैं, मेट्रो का विस्तार हो रहा है, एयरपोर्ट अत्याधुनिक हो चुका है, डिफेंस कॉरिडोर आ रहा है, ऐरो सिटी, ऐआइ सिटी के साथ डाटा सेंटर भी सरोजनी नगर में बन रहा है, जिसका उद्घाटन जुलाई में प्रस्तावित है।
वित्त एवं संसदीय मंत्री सुरेश खन्ना ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि कर्मठता, बुद्धि और समाज सेवा का अभूतपूर्व संगम डॉ. राजेश्वर सिंह के व्यवहार से देखने को मिला है। अपनी मेहनत के बल पर पुलिस सेवा में आये थे, जिनमे मन में सेवा का भाव है वो कभी न कभी प्रस्फुटित जरुर होता है। प्रशासनिक सेवा से इस्तीफ़ा देने के बाद इन्होने अपनी मेहनत और पुरुषार्थ के बल पर, मन में सेवा का भाव लेकर कार्य किया। उसी सेवा भाव का परिणाम है कि आज 41 विभागों की 4118 परियोजनाओं को 3 वर्ष में धरातल पर उतारा गया है, हर वर्ग को समाहित किया है, ऐसा पुरुषार्थ मैंने अपने 37 साल के सार्वजानिक जीवन में कभी नहीं देखा।
© Bharatiya Digital News. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva