Home >> Sports

18 May 2025   Admin Desk



भारतीय ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानानंद ने सुपरबेट शतरंज क्लासिक टूर्नामेंट जीता

रोमानिया के बुखारेस्ट में भारतीय ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानानंद ने सुपरबेट शतरंज क्लासिक टूर्नामेंट जीत लिया है। प्रज्ञानानंद ने अलीरेजा फिरौजा और मैक्सिम वचियेर लाग्रेव के साथ टाईब्रेक के बाद जीत हासिल की। ​​नौ राउंड में तीनों खिलाड़ी साढे पांच अंक की बराबरी पर थे। इसके बाद यह प्लेऑफ़ खेला गया।

पहले दो टाईब्रेक बाराबरी पर समाप्त हुए। पहला टाईब्रेक प्रज्ञानानंद और फिरौजा के बीच था, जिसके बाद वचियेर लाग्रेव और फिरौजा के बीच टाईब्रेक हुआ। प्रज्ञानानंद ने वचियेर-लाग्रेव के खिलाफ़ तीसरा टाईब्रेक जीता। विश्व चैंपियन डी गुकेश चार अंक के साथ टूर्नामेंट में नौवें स्थान पर रहे। ग्रैंड शतरंज टूर का अगला चरण, सुपरयूनाइटेड रैपिड एंड ब्लिट्ज इवेंट पहली जुलाई से क्रोएशिया में होगा।

Source: AIR



Advertisement

Photo Gallery

Advertisement

Advertisement

Trending News

Important Links

© Bharatiya Digital News. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva