Home >>

Bharatiya digital news
02 March 2022   bharatiya digital news Admin Desk



यूपी में होगा मोदी का विजन, योगी का मिशन और जनता का पार्टिसिपेशन: राजनाथ सिंह

गोरखपुर: देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत आज दुनिया का नेतृत्व कर रहा है। भारत बोलता है तो उसकी बातों को पूरी दुनिया सुनती है। यूपी में हो रहा चुनाव बहुत खास है। यह देश का भविष्य तय करेगा। आप लोग साथ देंगे तो यूपी में डबल नहीं ट्रिपल इंजन की सरकार चलेगी। इसमें होगा मोदी का विजन, योगी का मिशन और जनता का पार्टिसिपेशन। रक्षा मंत्री मंगलवार को संतकबीर नगर जिले के खलीलाबाद पूर्व माध्यमिक विद्यालय में भाजपा प्रत्याशी अंकुर राज तिवारी के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा ने जो कहा है उसे करके दिखाया है। जम्मू-कश्मीर से धारा 370 को हमने हटाया। अयोध्या में भव्य राममंदिर का निर्माण शुरू करवाया। देश की हवा बदल गई है। हम भारत माता का मस्तक नहीं झुकने देंगे। आतंकी घटना में जब हमारे जवान शहीद हुए तो हमने पाकिस्तान के अंदर घुसकर मारा। देश आज दुनिया का नेतृत्व कर रहा है। यूपी आज देश का नंबर वन प्रदेश है। योगीजी की सरकार में भ्रष्टाचार खत्म हो गया। गुंडे-माफिया अब कहां हैं किसी को पता नहीं। यूपी में हो रहा चुनाव नए भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने जा रहा है। आपको तय करना है कि देश में जातिवाद और भ्रष्टाचार रहे या सभी का साथ लेकर सभी का विकास हो। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार में 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन दिया जा रहा है। हर घर को नल से जल दिया जा रहा है। दो वर्ष के अंदर सभी का अपना पक्का मकान होगा। देश के सभी नागरिकों को कोरोनारोधी टीका लगवा दिया गया। आज जनकल्याणकारी योजनाओं का पैसा सीधे पात्रों के खाते में जला रहा है। पहले ऐसा नहीं था। रक्षा मंत्री ने उपस्थित जनसमुदाय से हाथ उठवाकर भाजपा प्रत्याशी को जितवाने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि एक-एक सीट महत्वपूर्ण है। लक्ष्मी जी हाथी पर सवार होकर नहीं आतीं। साइकिल पर भी नहीं आतीं हैं। हाथ हिलाते हुए भी वह नहीं आतीं। वह हमेशा कमल पर सवार होकर ही आतीं हैं। जनसभा में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष जगदंबा लाल श्रीवास्तव, सत्य प्रकाश गुप्ता टीटू, संजीव राय, उदय राज तिवारी, सोना तिवारी, रामललित चौधरी, सेतवान राय, ब्रह्मानंद पांडेय समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। Source: Agency



Advertisement
bharatiya digital news
Photo Gallery

Related Post

Advertisement

Advertisement

Trending News

Important Links

© Bharatiya Digital News. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva