Home >> State >> Madhya Pradesh

Bharatiya digital news
27 September 2022   bharatiya digital news Admin Desk



मुख्यमंत्री चौहान ने पर्यटन प्रेमियों को मध्यप्रदेश भ्रमण का दिया आमंत्रण

भोपाल: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विश्व पर्यटन दिवस पर देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि देश का दिल मध्यप्रदेश विविध ऐतिहासिक धरोहर, विशिष्ट लोक संस्कृति और अपने नैसर्गिक सौंदर्य के लिए पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। मुख्यमंत्री चौहान ने विश्व पर्यटन दिवस पर देश और विश्व के पर्यटन प्रेमियों को मध्यप्रदेश भ्रमण के लिए आमंत्रित किया है।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश में तीन विश्व धरोहर स्मारक हैं। भीमबेटका, साँची और खजुराहो। ये स्थान पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। बांधवगढ़ नेशनल पार्क, ऐतिहासिक किले, धुआंधार जल प्रपात जैसे अनेक विशिष्ट पर्यटन स्थल पर्यटकों का मन मोह लेते हैं। पर्यटन को बढ़ावा देने एवं पर्यटकों की सुविधा के लिए राज्य सरकार सदैव प्रतिबद्ध है।

उन्होंने पर्यटकों से मध्यप्रदेश जरूर पधारें एवं यहाँ के प्राकृतिक, धार्मिक, ऐतिहासिक और विशिष्ट स्थलों को घूमने का आनंद लेने की अपील की। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के आशीर्वाद से पर्यटक शीघ्र ही प्रदेश के कूनो राष्ट्रीय उद्यान में चीते भी देख सकेंगे।



Photo Gallery

Advertisement

Trending News

Important Links

© Bharatiya Digital News. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva