Home >> State >> Madhya Pradesh

Bharatiya digital news
01 October 2022   bharatiya digital news Admin Desk



प्रदेश में नशामुक्ति अभियान का शुभारंभ करेंगे सीएम

भोपाल: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान गांधी जयंती 2 अक्टूबर से प्रदेश में आरंभ होने वाले प्रदेशव्यापी नशामुक्ति अभियान का शुभारंभ करेंगे। राज्य स्तरीय कार्यक्रम भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में दोपहर 12.30 बजे से आरंभ होगा।

सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन कल्याण विभाग द्वारा आयोजित अभियान में नशे के विरूद्ध पूरे समाज को जागरूक करने और विशेष रूप से युवा वर्ग को नशीले पदार्थों की घातकता से अवगत कराने के लिए प्रदेश के प्रत्येक नगर और ग्राम में सभाएँ तथा शपथ ग्रहण कार्यक्रम होंगे, जिसमें नशामुक्त हो चुके लोगों के अनुभव साझा करने के साथ नशे की ओर आकर्षित हो रहे व्यक्ति के प्रारंभिक लक्षणों की जानकारी दी जाएगी। अभियान में नशामुक्ति केम्प लगाए जाएंगे तथा नशामुक्ति हेल्पलाइन 14 हजार 446 द्वारा प्रदाय की जा रही सेवाओं के बारे में जानकारी दी जाएगी।

अभियान में धर्मगुरूओं, सामाजिक संगठनों, स्वयंसेवी संस्थाओं सहित सेलीब्रिटीज का भी सहयोग लिया जाएगा। अभियान में स्कूल और कॉलेज में कार्यक्रमों के साथ वातावरण निर्माण के लिए विभिन्न गतिविधियाँ संचालित की जाएंगी। सभी जिलों में नशामुक्ति अभियान के लिए कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समितियों का गठन किया गया है।

स्कूल-कॉलेज में होंगे कार्यक्रम और गतिविधियाँ

नवम्बर माह में स्कूल-कॉलेजों में 6 दिवसीय कार्यक्रम और गतिविधियाँ होंगी। पहले दिन व्याख्यान, प्रेजेंटेशन, लघु फिल्म का प्रदर्शन, दूसरे दिन "विद्यार्थियों द्वारा पाती अपनों के नाम'' निबंध प्रतियोगिता, तीसरे दिन चित्रकला प्रतियोगिता, चौथे दिन वाद-विवाद प्रतियोगिता और नुक्कड़ नाटक, पाँचवे दिन वॉल पेंटिंग और रंगोली प्रतियोगिता होगी। अंतिम दिन विजेताओं को पुरस्कृत किया जायेगा।



Advertisement
bharatiya digital news
Photo Gallery

Related Post

Advertisement

Advertisement

Trending News

Important Links

© Bharatiya Digital News. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva