Home >> Business

Bharatiya digital news
15 October 2022   bharatiya digital news Admin Desk



सितम्बर में बढ़ा निर्यात, व्यापार घाटा भी बढ़ा

नयी दिल्ली: वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार भारत का वाणिज्यक वस्तुओं का निर्यात सितंबर 2022 माह में सालाना आधार पर 4.82 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 35.45 अरब डॉलर और आयात 8.66 प्रतिशत बढ़कर 61.61 अरब डॉलर पर पहुंच गया। सरकारी आंकड़ों के अनुसार आलोच्य माह के दौरान व्यापार घाटा भी बढ़कर 25.71 अरब डॉलर हो गया। सितंबर 2022 में भारत का कुल निर्यात (वस्तुओं और सेवाओं सहित) 61.10 अरब डॉलर होने का अनुमान है, जो पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में 10.24 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है, जबकि सितंबर 2022 में कुल आयात (वस्तुओं और सेवाओं को मिला कर ) अरब 76.26 बिलियन होने का अनुमान है, जो सितंबर 2021 की तुलना में 10.73 प्रतिशत की सकारात्मक वृद्धि दर्शाता है।



Advertisement
bharatiya digital news
Photo Gallery

Related Post

Advertisement

Advertisement

Trending News

Important Links

© Bharatiya Digital News. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva