Home >> State >> Uttar Pradesh

Bharatiya digital news
25 December 2022   bharatiya digital news Admin Desk



सरोजनीनगर पुलिस ने एक शातिर अभियुक्त को अवैध देशी तमंचा के साथ किया गिरफ्तार

लखनऊ/ संवाददाता - संतोष उपाध्याय सरोजनी नगर: राजधानी लखनऊ के पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट लखनऊ के द्वारा चलाये जा रहे अभियान वांछित अभियुक्तों व अपराधियों के धरपकड़ व शान्ति एवं सुरक्षा व्यवस्था कायम रखने के क्रम में एवं श्रीमान पुलिस उपायुक्त दक्षिणी राहुल राज व अपर पुलिस उपायुक्त दक्षिणी मनीषा सिंह के निर्देशन में एवं सहायक पुलिस आयुक्त कृष्णानगर विनय कुमार द्विवेदी एवं प्रभारी निरीक्षक सरोजनीनगर सन्तोष कुमार आर्य के नेतृत्व में थाना सरोजनीनगर पुलिस टीम को बीते दिन शुक्रवार को मुखबिर खास द्वारा सूचना दी गयी कि एक व्यक्ति जोकि अवैध तमंचा लिये है, जो दरोगाखेड़ा की तरफ घूम रहा है। थाना स्थानीय पुलिस टीम द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर बीते दिन शुक्रवार को निर्माणाधीन रिंग रोड अण्डरपास के नीचे दरोगाखेड़ा से एक अभियुक्त अभिमन्यु उर्फ मन्ना पुत्र बच्चालाल निवासी दरोगाखेड़ा थाना सरोजनीनगर को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध देशी तमंचा 315 बोर मय एक जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया। उपरोक्त बरामदगी के आधार पर अभियुक्त अभिमन्यु उर्फ मन्ना उपरोक्त के विरूद्ध मु.अ.सं.- 0594/22 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही अमल में लायी जा रही है। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को जुर्म अन्तर्गत धारा 3/25 आर्म्स एक्ट से अवगत कराते हुए अग्रिम विधिक कार्यवाही अमल में लायी जा रही है।



Advertisement
bharatiya digital news
Photo Gallery

Related Post

Advertisement

Advertisement

Trending News

Important Links

© Bharatiya Digital News. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva