07 February 2023   Admin Desk



लखनऊ: पीएचसी अस्पताल में लगाया गया कैंसर जागरूकता अभियान कैंप

लखनऊ/संवाददाता- संतोष उपाध्याय सरोजिनी नगर : राजधानी लखनऊ के पीएचसी अस्पताल सरोजिनी नगर परिसर में कैंसर जागरूकता अभियान कैंप लगाया गया। कैंसर सहायता एवं रजिस्ट्री यूनिट केजीएमयू ने कैंसर जागरूकता शिविर, सरोजिनी नगर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में प्रातः 10 बजे से आयोजित किया। शिविर के निशुल्क जांच एवम नुक्कड़ नाटक मुख्य आकर्षण थे। डॉ. कीती श्रीवास्तव, प्रोफेसर रेडिएशन ऑनकोलॉजी एवं डॉ. सुमैरा कायूम, एडिशनल प्रोफेसर पर्याजी विभाग के.जी.एम.यू. से उपस्थित थी। सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर, रजिस्ट्री यूनिट का स्टाफ, पैरामेडिकल छात्र एवम आहार विशेषज्ञ भी मौजूद थी। लखनऊ: पीएचसी अस्पताल में लगाया गया कैंसर जागरूकता अभियान कैंपशिविर में जहां एक तरफ जांच चल रही थी, वहीं दूसरी तरफ लोगों को संदेश देते नुक्कड़ नाटक का प्रदर्शन किया जा रहा था। डॉक्टर कीर्ति ने नर्सिंग के छात्र एवम आशा वर्कर्स को जागरुक किया। भारत में बहुप्रचलित तीन प्रकार के कैंसर पे चर्चा करते हुए, डॉक्टर कीर्ती ने मुंह स्तन एवम गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर के मुख्य लक्षणों पे जोर डाला। छात्रों और आशा वर्कर्स से अनुरोध किया की लोगों में जागरुकता फैलाते हुए कैंसर के लक्षणों को जल्द से जल्द पहचान करके लोगों को नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र में भेजें। स्वयं स्तन परीक्षण पे वक्तव्य देते हुए, सभी महिलाओं का स्तन एवम गर्भाशय ग्रीवा की जांच की गई। डॉक्टर सुमाइरा ने एलबीसी चेकअप संपादित किया जागरूक करने के साथ सभी महिलाओं को प्राप्त जानकारी अपने परिवार, पड़ोस एवम मित्रों में भी वाटने को कहा। तंबाकू, गुटखा और बीड़ी के जोखिम पे जोर देते हुए सभी महिलाओं एवम पुरुषों के मुंह की जांच करी गई। तंबाकू के दुष्प्रभाव में भी लोगों से चर्चा करी गई। भारत सरकार द्वारा 2023 को मिल्लेट यानी मोटे अनाज वाला साल घोषित किया गया है। मोटे अनाज पर जानकारी और जागरूकता बढ़ाते हुए आहार विशेषज्ञों ने सबका मन मोह लिया। नुक्कड़ नाटक द्वारा छात्रों ने मोटे अनाज की खूबियों पर और फास्ट फूड के दुष्प्रभाव पर जोर डाला। सभी लोगों से अनुरोध किया की अपने खाने की थाली में मोटे अनाज को समिलित करें और भविष्य में कैंसर जैसे जानलेवा बीमारी से बचें। कैंसर की इस जंग में साथ देने के लिए अनुरोध करते हुए पूरी टीम ने सफलतापूर्वक शिविर का आयोजन किया। डॉक्टर नीरज, डॉक्टर वसीम और केंद्र के सभी स्टाफ को धन्यवाद दिया गया।



Photo Gallery

Related Post

Advertisement

Trending News

Important Links

© Bharatiya Digital News. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva