Home >> Sports

Bharatiya digital news
09 February 2023   bharatiya digital news Admin Desk



मुख्यमंत्री चौहान ने मध्यप्रदेश महिला हॉकी टीम को फाइनल में पहुँचने पर दी बधाई

भोपाल: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स में मध्यप्रदेश महिला हॉकी टीम के फाइनल में पहुँचने पर टीम सदस्यों को बधाई दी है। ग्वालियर में आज महिला हॉकी के सेमीफाइनल मुकाबले में मध्यप्रदेश की टीम ने हरियाणा को 2-0 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। मुख्यमंत्री ने कहा है कि प्रदेश की महिला हॉकी टीम की खिलाड़ियों का खेल उच्च मानदंडों के अनुरूप था। मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त की कि टीम का उत्कृष्ट प्रदर्शन अनवरत जारी रहेगा और टीम फाइनल में भी विजय प्राप्त करने का प्रयास करेगी। उन्होंने महिला हॉकी टीम को फाइनल मुकाबले में सफलता प्राप्त करने के लिए शुभकामनाएँ दी हैं।



Photo Gallery

Related Post

Advertisement

Trending News

Important Links

© Bharatiya Digital News. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva