Home >> State >> Chhattisgarh

Bharatiya digital news
28 July 2023   bharatiya digital news Admin Desk



CG NEWS: अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश लिलोठिया की उपस्थिति में होगी बैठक 

रायपुर RAIPUR: राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश लिलोठिया अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के द्वारा 28 जुलाई शुक्रवार को 12 बजे राजीव भवन शंकरनगर में अनुसूचित जाति विभाग कांग्रेस कमेटी के प्रदेश स्तरीय बैठक लेंगे।

जिसमे प्रमुख रूप से कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया, AICC राष्ट्रीय समन्वयक पवन रात्रे, अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार अंचल, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश मारकंडे की उपस्थिति में बैठक रखा गया है।

अनुसूचित जाति विभाग के समस्त प्रदेश पदाधिकारियों एवम् जिला पदाधिकारियों ब्लॉक पदाधिकारियों, वरिष्ठजन, सांसद, पूर्व सांसद, विधायक, पूर्व विधायक, पार्षद, पूर्व पार्षद, समस्त प्रदेश पदाधिकारी, शहर एवं ब्लॉक के सभी अनुसूचित जाति विभाग कांग्रेस कमेटी के समस्त पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। 



Photo Gallery

Related Post

Advertisement

Advertisement

Trending News

Latest News

Important Links

© Bharatiya Digital News. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva