Home >> National

Bharatiya digital news
12 July 2024   bharatiya digital news Admin Desk



चारधाम तीर्थयात्री अब ई-स्वास्थ्य धाम पोर्टल पर अपना आयुष्मान भारत स्वास्थ्य खाता- आभा बना सकते हैं

नई दिल्ली: चारधाम तीर्थयात्री अब ई-स्वास्थ्य धाम पोर्टल पर अपना आयुष्मान भारत स्वास्थ्य खाता- आभा बना सकते हैं। उत्तराखंड सरकार के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग ने ई-स्वास्थ्य धाम पोर्टल शुरू किया है। इस पोर्टल से यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ की एक साथ यात्रा करने वाले तीर्थयात्रियों के स्वास्थ्य मापदंडों की निगरानी में मदद मिलेगी।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक विज्ञप्ति में कहा कि ई-स्वास्थ्य धाम पोर्टल तीर्थयात्रियों को आभा सहित कई लाभ प्रदान करता है। तीर्थयात्री पोर्टल पर आसानी से अपना 14-अंकीय आभा खाता बना सकते हैं। अब तक, 65 करोड़ से अधिक आभा खाते बनाए जा चुके हैं। आभा के कई लाभ हैं, जिनमें नागरिकों के स्वास्थ्य रिकॉर्ड का संग्रह और प्रबंधन शामिल है।

Source: AIR



Photo Gallery

Related Post

Advertisement

Trending News

Important Links

© Bharatiya Digital News. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva