संवाददाता - सन्तोष उपाध्याय
सरोजनी नगर: 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलेगा विशेष स्वास्थ्य अभियान वार्ड संख्या 10, सरोजनी नगर प्रथम पार्षद गीता देवी गुप्ता ने अपने वार्ड की जनता से उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित "स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान" में सक्रिय भागीदारी करने की अपील की है। यह विशेष स्वास्थ्य अभियान 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2025 तक प्रदेशभर में चलाया जाएगा। गुप्ता ने कहा कि, “यह अभियान समाज के सबसे महत्वपूर्ण स्तंभ। महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य और सशक्तिकरण को समर्पित है। हमारा कर्तव्य है कि हम इस पहल में न सिर्फ भाग लें, बल्कि दूसरों को भी जागरूक करें। अभियान के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और मेडिकल कॉलेजों में विशेष शिविर लगाए जाएंगे, जहां निम्नलिखित सेवाएं निःशुल्क प्रदान की जाएंगी। महिलाओं में उच्च रक्तचाप, मधुमेह, एनीमिया और स्तन/गर्भाशय कैंसर की जांच गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं के लिए विशेष जांच और परामर्श सेवाएं बच्चों का पूर्ण टीकाकरण और पोषण परामर्श। स्वास्थ्य एवं पोषण जागरूकता सत्र गीता देवी गुप्ता ने टीकाकरण को लेकर हिचकिचाहट रखने वाले परिवारों से विशेष अनुरोध किया कि वे स्वास्थ्य कर्मियों का सहयोग करें और अपने बच्चों को समय पर टीका लगवाएं। उन्होंने कहा, “संक्रमण से बचाव ही सबसे बड़ा इलाज है। एक स्वस्थ बच्चा ही समाज और राष्ट्र का भविष्य होता है। इसके साथ ही, घर-घर जाकर भी जागरूकता अभियान चलाया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोग स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ सकें। इस अभियान में यूनिसेफ और WHO जैसे अंतरराष्ट्रीय संगठनों का भी सहयोग प्राप्त है। स्वास्थ्य प्रतिनिधि सुनीता उपाध्याय के माध्यम से आम नागरिक आवश्यक जानकारी और सहायता प्राप्त कर सकते हैं।
गीता देवी गुप्ता ने अंत में कहा, “आइए, हम सब मिलकर इस अभियान को जन आंदोलन का रूप दें और एक स्वस्थ, जागरूक एवं सशक्त समाज के निर्माण में अपनी भागीदारी निभाएं।
© Bharatiya Digital News. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva