Home >> State

Bharatiya digital news
30 September 2025   bharatiya digital news Admin Desk



महिला सुरक्षा के लिए लखनऊ पुलिस की अनोखी पहल, प्लासियो मॉल में डिजिटल सेल्फी बूथ शुरू

लखनऊ पुलिस का 'मिशन शक्ति' के तहत अनूठा डिजिटल अभियानः हर नारी शक्ति स्वरूप है

संवाददाता - सन्तोष उपाध्याय 

लखनऊ: महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को समर्पित मिशन शक्ति अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से लखनऊ पुलिस ने एक विशेष डिजिटल कैंपेन की शुरुआत की है। इस अभियान के तहत, महिलाओं और बालिकाओं को न केवल सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जाएगा बल्कि उन्हें मिशन शक्ति का सक्रिय हिस्सा बनने के लिए भी प्रेरित किया जाएगा। डिजिटल अभियान के तहत मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत लखनऊ पुलिस ने नवाचार का एक अनूठा उदाहरण पेश करते हुए शहर के प्लासियो मॉल में एक डिजिटल सेल्फी बूथ का शुभारंभ किया।

अपर पुलिस उपायुक्त अपराध, किरन यादव ने सोमवार को डिजिटल सेल्फी बूथ का उद्घाटन करते हुए परंपरा को तोड़ते हए रिबन काटने के बजाय बूथ से स्वयं एक सेल्फी लेकर अभियान की शुरुआत की।

इस अवसर पर सहायक पुलिस आयुक्त प्रशिक्षणाधीन अपूर्वा पाण्डेय और सहायक पुलिस आयुक्त कार्यालय अनुष्का विशेष रूप से उपस्थित रहीं। मिशन शक्ति 5.0 अभियान को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन ने रेडियो रैनबो जैसे मजबूत रेडियो स्टेशन माध्यम का भी सहारा लिया। रैनबो एफ जैसे लोकप्रिय मंच के सहयोग से यह संदेश एक बड़े और विविध श्रोता वर्ग तक प्रभावी ढंग से पहुँचा। सहायक पुलिस आयुक्त महिला एवं अपराध सौम्या पाण्डेय ने रैनबो एफ टीम के साथ मिलकर सीधे रेडियो प्रसारण केंद्र का दौरा किया। उन्होंने ऑन-एयर होकर लखनऊ के नागरिकों, विशेषकर युवाओं और महिलाओं को न केवल अभियान के उद्देश्यों और इसके तहत शुरू किए गए नवाचारों, जैसे डिजिटल सेल्फी बूथ, के बारे में विस्तार से बताया, बल्कि शहरवासियों से इस मुहिम में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान भी किया।

इस डिजिटल अभियान में लखनऊ के प्लासियो मॉल (Plaisio Mall) में डिजिटल सेल्फी बूथ स्थापित किया गया है। यह बूथ महिलाओं और बालिकाओं के लिए एक आकर्षक मंच प्रदान करता है, जहां वे अपनी तस्वीरें (सेल्फी) ले सकती हैं। यह बूथ महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ एक आकर्षक और इंटरैक्टिव मंच प्रदान करेगा।



Photo Gallery

Advertisement

Advertisement

Trending News

Latest News

Important Links

© Bharatiya Digital News. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva