Home >> State >> Uttar Pradesh

Bharatiya digital news
15 November 2025   bharatiya digital news Admin Desk



‘हिंदुस्तान हस्तशिल्प महोत्सव’ में सरोजनीनगर बनेगा संस्कृति, कला और युवा ऊर्जा का संगम

विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह के संरक्षण में आयोजित होगा युवा उत्सव और हनी सिंह करेंगे लाइव शो

संवाददाता - सन्तोष उपाध्याय 

लखनऊ: सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत स्मृति उपवन, आशियाना में 19 नवम्बर से लेकर 25 दिसम्बर 2025 तक भव्य 'हिंदुस्तान हस्तशिल्प महोत्सव' का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ‘युवा सशक्तिकरण एवं स्थानीय कला–संस्कृति संवर्द्धन’ के दृष्टिकोण से प्रेरित है। इस महोत्सव में देश के 28 राज्यों की विविध हस्तशिल्प कलाओं का प्रदर्शन, पारंपरिक लजीज व्यंजन, देशी–विदेशी झूले, विशाल सांस्कृतिक मंच, और प्रतिदिन आयोजित होने वाले भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम मुख्य आकर्षण होंगे। हस्तशिल्प महोत्सव के आयोजक अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य युवाओं को भारतीय कला - संस्कृति से जोड़ना, स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय पहचान दिलाना और उत्तर प्रदेश को ‘सांस्कृतिक राजधानी’ के रूप में प्रस्तुत करना है।

22 नवम्बर 2025 - युवा ऊर्जा का उत्सव:

हिंदुस्तान हस्तशिल्प महोत्सव का सबसे विशेष आकर्षण होगा 22 नवम्बर 2025 को देश के प्रसिद्ध युवा आइकन एवं गायक यो यो हनी सिंह जी का विशेष प्रदर्शन, जो विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह के आमंत्रण पर लखनऊ आ रहे हैं। यह एक निःशुल्क सार्वजनिक कार्यक्रम है, जिसमें किसी प्रकार का प्रवेश शुल्क नहीं लिया जाएगा। विशेष रूप से उल्लेखनीय है कि हनी सिंह युवाओं और उत्तर प्रदेश की उन्नति के प्रति अपनी भावनाएँ व्यक्त करने हेतु इस कार्यक्रम में ‘Pro-Bono’ (निःशुल्क) रूप से भाग लेंगे। आयोजक मंडल के अनुसार, इस दिन लगभग 20,000 से अधिक युवाओं की उपस्थिति की संभावना है।

हनी सिंह - एक वापसी जो प्रेरित करती है :

सरोजनी नगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह जी ने कहा, “यो यो हनी सिंह सिर्फ एक कलाकार नहीं, बल्कि आत्मविश्वास और पुनर्जागरण का प्रतीक हैं। उनकी जीवन-यात्रा यह सिखाती है कि असली ताकत गिरने में नहीं, बल्कि हर बार उठ खड़े होने में है। ऐसे कलाकार युवाओं को अपने भीतर के साहस और क्षमता को पहचानने की प्रेरणा देते हैं।” उन्होंने आगे कहा कि यह आयोजन केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि “Inspiration through Art” का प्रतीक है, जहाँ संगीत, संस्कृति और स्वदेशी हस्तशिल्प का संगम एक नई ऊर्जा और उद्देश्य के साथ युवाओं को जोड़ता है।

सांस्कृतिक गौरव का उत्सव :

महोत्सव के दौरान प्रतिदिन देशभर से आए कलाकारों द्वारा लोकनृत्य, शास्त्रीय संगीत, लोककला, और पारंपरिक प्रदर्शनियाँ आयोजित की जाएँगी। साथ ही स्थानीय उद्यमियों और कारीगरों को अपने उत्पादों के प्रदर्शन व बिक्री का अवसर भी मिलेगा, जिससे ‘वोकल फॉर लोकल’ की भावना को बल मिलेगा। संरक्षक के रूप में डॉ. राजेश्वर सिंह जी की दृष्टि : “सरोजनी नगर विधानसभा को मैं केवल विकास परियोजनाओं के लिए नहीं, बल्कि सांस्कृतिक पुनर्जागरण के केंद्र के रूप में देखना चाहता हूँ। हमारा उद्देश्य है कि यहाँ का हर युवा अपने हुनर, अपने आत्मविश्वास और अपनी संस्कृति पर गर्व करे।



Photo Gallery

Advertisement

Advertisement

Trending News

Latest News

Important Links

© Bharatiya Digital News. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva