Home >> State >> Uttar Pradesh

Bharatiya digital news
19 November 2025   bharatiya digital news Admin Desk



डॉ. राजेश्वर सिंह की अगुवाई में सरोजनीनगर में उमड़ी एकता यात्रा की अभूतपूर्व लहर

संवाददाता - सन्तोष उपाध्याय

लखनऊ: भारत की अखंडता के शिल्पी, भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में रविवार को सरोजनीनगर में भव्य ‘सरदार @150 एकता यात्रा’ का आयोजन किया गया। यह ऐतिहासिक यात्रा स्कूटर इंडिया चौराहे से प्रारंभ होकर सैनिक इंटर कॉलेज ग्राउंड तक आयोजित हुई, जिसमें सैकड़ों नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। करीब ढाई किलोमीटर लंबी इस पदयात्रा में आम नागरिकों, व्यापारियों, सामाजिक संगठनों और भाजपा कार्यकर्ताओं की व्यापक सहभागिता देखने को मिली। तिरंगा-झंडों, देशभक्ति गीतों और सरदार पटेल के संदेशों से वातावरण को राष्ट्रभाव की ऊर्जा से भर उठा। “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” और “सरदार पटेल अमर रहें” के नारों ने पूरे मार्ग को गूंजायमान कर दिया।

विधयाक डॉ. राजेश्वर सिंह द्वारा आयोजित पदयात्रा के इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय राय, लखनऊ भाजपा जिलाध्यक्ष विजय मौर्या, भाजपा महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी की उपस्थिति रही, जिन्होंने सरदार पटेल के आदर्शों और राष्ट्र को उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। पदयात्रा की समाप्ति पर बड़ी संख्या में मौजूद जन समूह को सम्बोधत करते हुए विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने सरदार पटेल को आधुनिक भारत का वास्तुकार बताते हुए कहा, जब देश आज़ाद हुआ तब 562 रियासतें थीं, हर एक का अपना संविधान और अपना झंडा था। सरदार पटेल के दृढ़ निश्चय और नीति-कौशल ने ही अखंड भारत की नींव रखी।

डॉ. सिंह ने जातिवाद, सामाजिक विभाजन और आतंकवाद पर चिंता जताते हुए कहा

हम इतिहास की गलतियों से सीखें। मात्र 2 लाख अंग्रेज़ों ने हमें 200 वर्षों तक इसलिए शासन किया क्योंकि हम जाति, भाषा और प्रांतों में बंटे रहे। आज फिर कुछ शक्तियाँ समाज को बाँटने की कोशिश कर रही हैं, जातिवाद जहर है, इसे जड़ से उखाड़ फेंकना होगा। उन्होंने साइबर युद्ध, सोशल मीडिया युद्ध और सीमा पर चल रही चुनौतियों का भी उल्लेख किया देश में प्रतिदिन 3,000 साइबर अटैक होते हैं। युवाओं को साइबर योद्धा, सामाजिक योद्धा और सीमाओं के रक्षक, तीनों बनना होगा। देश आपका है, समाज आपका है, भारत आपके कंधों पर आगे बढ़ेगा।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में मौजूद महिलओं की प्रशंसा करते हुए डॉ. सिंह ने कहा, “मातृशक्ति के कारण ही भारत नई ऊँचाइयों को छू रहा है। यह उनकी क्षमता, समर्पण और नेतृत्व का ही परिणाम है कि आज देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी, प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल जी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जी जैसी प्रेरक महिलाएँ राष्ट्र का नेतृत्व कर रही हैं। बच्चों और युवाओं को मातृशक्ति के त्याग और राष्ट्रभाव से प्रेरणा लेनी चाहिए।”

इस दौरान भाजपा नेता राजेश चौहान, शंकरी सिंह, रमा शंकर त्रिपाठी, आशू शुक्ला, राजेन्द्र बाजपेई, उमेश तिवारी, भुवनेंद्र सिंह 'मुन्ना', पीके मिश्रा, परविंदर सिंह, केके श्रीवास्तव, शिव बक्श सिंह, विवेक राजपूत, मोहित तिवारी, शिव शंकर विश्वकर्मा, विनोद मौर्या, मुकेश शर्मा, सौरभ सिंह 'मोनू', कौशलेन्द्र द्विवेदी, लवकुश रावत, हिमांशु अम्बेडकर, कमलेश सिंह, के. एन. सिंह, सुभाष पासी, संजय गुप्ता, धीरू पाण्डेय, अमन सिंह चौहान, संजीव मिश्रा, सुभम अवस्थी, नेहा सिंह, नीता दीक्षित, मधु सिंह, मनोज रावत, रजनीश गुप्ता व अन्य मौजूद रहे।



Photo Gallery

Advertisement

Advertisement

Trending News

Latest News

Important Links

© Bharatiya Digital News. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva