Home >> State >> Uttar Pradesh

Bharatiya digital news
02 May 2023   bharatiya digital news Admin Desk



Lucknow: सरोजनीनगर में डॉ. राजेश्वर सिंह ने योगी आदित्यनाथ का किया भव्य स्वागत

लखनऊ/ संवाददाता - संतोष उपाध्याय। लखनऊ Lucknow: निकाय चुनाव प्रचार के पहले चरण के अंतिम दिन तेलीबाग में शनिदेव मंदिर चौराहा पर विशाल जनसभा का आयोजन किया गया जिसमें सभी भाजपा प्रत्याशियों, नेताओं और पदाधिकारियों ने एकमंच पर आकर जनसमर्थन जुटाया। इस जनसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता को संबोधित करते हुए विजय का शंखनाद किया और सभी मतदाताओं से चुनाव में वोट डालने का आवाहन किया। इस दौरान सरोजनीनगर से विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने जनसभा को सफल बनाने के लिए अपना पूरा दमखम लगाया और भाजपा की महापौर प्रत्याशी सुषमा खर्कवाल, सभी पार्षद प्रत्याशियों के साथ-साथ नगर पंचायत बंथरा से अध्यक्ष प्रत्याशी शांति देवी एवं सभी सभासद प्रत्याशियों के पक्ष में वोट डालने की अपील की।

सीएम योगी का किया स्वागत

सरोजनीनगर विधायक ने सीएम योगी का स्वागत करते हुए कहा कि वे ऐसे योद्धा हैं जिनकी प्रचंड इच्छाशक्ति ने माफियाओं को घुटने टेकने पर मजबूर ​कर दिया हैं। वे ऐसे शूरवीर हैं जिन्होंने जातिवाद, परिवारवाद और वंशवाद को प्रदेश से जड़ से खत्म किया। वे एक ऐसे तपस्वी योगी हैं जो धर्म युद्ध लड़ रहे हैं और जिनके नेतृत्व में राम मंदिर का निर्माण हो रहा है। वे ऐसे कर्मयोगी हैं जिन्होंने प्रदेश के विकास को ही तपस्या माना है। वे ऐसे महानायक हैं जो प्रदेश के युवाओं के सपनों को साकार कर रहे हैं और महिलाओं को सम्मान दिला रहे हैं, वे ऐसे सीएम का जो पूरे देश का गौरव हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सीएम योगी ने प्रदेश की कानून का राज स्थापित किया। आज प्रदेश में देश के सर्वाधिक एक्सप्रेसवे, हवाईअड्डे, मेट्रो हैं, भव्य राम मंदिर का निर्माण हो रहा है। आज उत्तर प्रदेश एक विकसित प्रदेश के रूप में स्थापित है। उन्होंने कहा कि हाल ही में हुए जी20 और ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट में विदेश से आए लोगों ने लखनऊ की समृद्ध इतिहास के बारे में जाना और यहां की ऐतिहासिक संस्कृति को देखा। आज लखनऊ देश की सबसे तेज गति से विकास करने वाली राजधानी बन चुकी है। भाजपा को जनता का अभूतपूर्व समर्थन मिल रहा है जो कि बात का प्रमाण है कि चुनाव में भाजपा का हर प्रत्या​शी भारी मतों से जीत रहा है।



Photo Gallery

Related Post

Advertisement

Advertisement

Trending News

Latest News

Important Links

© Bharatiya Digital News. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva