Home >> State >> Uttar Pradesh

Bharatiya digital news
26 May 2023   bharatiya digital news Admin Desk



UP News: मुख्यमंत्री योगी ने खिलाड़ियों को लेकर कही थी बड़ी बात

लखनऊ/संवाददाता-संतोष उपाध्याय

लखनऊ Lucknow: उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कल ही खिलाड़ियों को लेकर कही थी बड़ी बात। यूपी में खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी देने का काम सरकार कर रही है। 24 घंटे के अंदर ही उत्तर प्रदेश पुलिस ने जारी किया परिणाम। वर्ष 2022 में निकाली गई थी खिलाड़ियों के लिए भर्ती। 534 पदों पर निकाली गई थी खिलाड़ियों के लिए भर्ती। जिसमें पुरुष खिलाड़ियों के लिए 354 पद वह महिला खिलाड़ियों के लिए 199 पद पर भर्ती थी। 10 पुरुष खेल विधाओं का 9 महिला खेल विधाओं पर निकाली गई थी भर्ती। तीरंदाजी में 12 पुरुष व 10 महिला खिलाड़ी चयनित। एथलेटिक्स में 54 पुरुष खिलाड़ी व 40 महिला खिलाड़ी चयनित। बैडमिंटन में 6 पुरुष और 4 महिला खिलाड़ी चयनित। 

बॉक्सिंग में 12 पुरुष खिलाड़ी 8 महिला खिलाड़ी चयनित। क्रॉस कंट्री में 8 पुरुष और 6 महिला चयनित। फुटबॉल में 18 पुरुष खिलाड़ी चयनित। जूडो में 10 पुरुष और 10 महिला खिलाड़ी चयनित। टेबल टेनिस में 3 पुरुष व दो महिला खिलाड़ी चयनित। भारोत्तोलन में 9 पुरुष और 8 महिलाएं चयनित। वुशू में 9 पुरुष व 6 महिला खिलाड़ी चयनित। वाटर स्पोर्ट में 42 पुरुष खिलाड़ी चयनित।  वॉलीबॉल में 10 पुरुष और 10 महिला खिलाड़ी चयनित। बास्केटबॉल में 13 पुरुष हुआ 9 महिला खिलाड़ी चयनित। 

हैंडबॉल में 07 पुरुष खिलाड़ी चयनित। कबड्डी में 10 पुरुष हुआ 10 महिला खिलाड़ी चयनित। हॉकी में 20 पुरुष और 13 महिला खिलाड़ी चयनित। तैराकी में 11 पुरुष हुआ 6 महिला खिलाड़ी चयनित। ताइक्वांडो में 6 महिला खिलाड़ी चयनित। जिमनास्टिक में 11 पुरुष खिलाड़ी चयनित। शूटिंग में 14 पुरुष और 8 महिला खिलाड़ी चयनित। साइकिलिंग में 6 पुरुष व 3 महिला खिलाड़ी चयनित। कुश्ती में 18 पुरुष व 12 महिला खिलाड़ी चयनित। आरक्षी पुलिस पीएसी सहायक परिचालक व फायरमैन के पदों का आया परिणाम।



Advertisement
bharatiya digital news
Photo Gallery

Related Post

Advertisement

Advertisement

Trending News

Important Links

© Bharatiya Digital News. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva