Home >> State >> Uttar Pradesh

Bharatiya digital news
31 May 2023   bharatiya digital news Admin Desk



UP News: चौथे बड़े मंगल पर जगह जगह विशाल भंडारे का हुआ आयोजन

लखनऊ/संवाददाता-संतोष उपाध्याय

सरोजनी नगर Sarojani Nagar: राजधानी लखनऊ में जहां जेष्ठ माह के चौथे बड़े मंगल पर जगह-जगह जय श्रीराम और बजरंगबली की पूजा अर्चना की गई और प्रसाद का वितरण किया गया। वही लखनऊ के सरोजनी नगर क्षेत्र स्थित सरोजनी नगर थाना, गौरी बिजनौर रोड पर शैलेंद्र सिंह बब्बू, नटकुर में पूर्व प्रधान व भाजपा मंडल मीडिया प्रभारी पवन सिंह , अमौसी में मयंक सचान (मयंक ट्रेड्स), ग्राम नारायणपुर खुशहाल गंज मंडल अध्यक्ष शिव बख्श सिंह व समस्त ग्रामसभा के नेतृत्व में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।

उपस्थित भक्तगणों ने श्री राम व बजरंगबली की पूजा अर्चना की और प्रसाद वितरण किया आने जाने वाले राहगीरों को भोजन कराया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता संजय सिंह चौहान, पूर्व अध्यक्ष के.के.सी हरिहर सिंह चौहान, बब्बू सिंह, रवींद्र सिंह चौहान, मंडल अध्यक्ष अमित तिवारी, भाजपा नेता राजेश सिंह चौहान, मयंक सचान,समाजसेवी मोहित सिंह, कीर्तिवर्धन सिंह बबलू , आशीष चौहान, उत्कर्ष मोहन, आशीष वर्मा,  अमित सिंह चौहान, प्रतीक पंत, अभिषेक सिंह, डॉ हरिश वर्मा, पवन सिंह चौहान, पत्रकार बंधु संपादक विश्वजीत राव, संतोष उपाध्याय, वरिष्ठ पत्रकार धर्मेंद्र तिवारी सहित अधिक संख्या में समानित भक्तगण उपस्थित रहें।





Advertisement
bharatiya digital news
Photo Gallery

Related Post

Advertisement

Advertisement

Trending News

Important Links

© Bharatiya Digital News. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva