Home >> State >> Uttar Pradesh

Bharatiya digital news
03 June 2023   bharatiya digital news Admin Desk



UP News: पंचायत को पुरस्कार पर प्रधान संगठन ने मुख्यमंत्री का जताया आभार

* मातृभूमि योजना को संगठन ने बताया सकारात्मक पहल,कहा विकास के नए रास्ते खुलेंगे

लखनऊ/संवाददाता-संतोष उपाध्याय

लखनऊ Lucknow: बेहतर कामकाज के लिए प्रदेश की 370 ग्राम पंचायत को पुरस्कार प्रदान किए जाने पर प्रधान संगठन ने सरकार का आभार प्रकट किया है। राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के राष्ट्रीय संयोजक डॉ अखिलेश सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हो अंगवस्त्र तथा गणेश प्रतिमा प्रदान कर धन्यवाद ज्ञापित किया। मातृभूमि योजना के शुभारंभ पर संगठन ने सरकार की प्रशंसा की है।

इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित समारोह में डॉक्टर सिंह ने प्रधानों को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश के प्रधान अन्य राज्यों की तुलना में अधिक शक्तिशाली तथा सुविधा संपन्न हैं। प्रत्येक ग्राम पंचायत में ग्राम सचिवालय के निर्माण का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि अभी कुछ वर्ष पहले तक ग्राम पंचायत की बैठकें पेड़ों के नीचे हुआ करती थी।

मातृभूमि योजना की शुरुआत पर उन्होंने कहा कि इससे लोग अपनी मर्जी के विकास कार्य करा सकेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि ट्रिपल इंजन की सरकार की अवधारणा उत्तर प्रदेश में साकार हो रही है, जिसके लिए केंद्र तथा राज्य सरकार सराहना की पत्र हैं।

पुरस्कार एवं नई योजना के शुभारंभ के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रधान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष ललित शर्मा, लखनऊ मंडल के अध्यक्ष डॉ उमेश सूर्या, अंबेडकर नगर की जिला अध्यक्ष अर्चना सिंह तथा वाराणसी के जिला अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, ग्राम विकास राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम, मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा तथा कृषि उत्पादन आयुक्त मनोज कुमार सिंह के प्रति आभार व्यक्त किया है।




Advertisement
bharatiya digital news
Photo Gallery

Related Post

Advertisement

Advertisement

Trending News

Important Links

© Bharatiya Digital News. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva