Home >> State >> Uttar Pradesh

12 June 2023   Admin Desk



UP News: पीएम मोदी ने किया देश का कायाकल्प, भारत कर रहा हर मोर्चें पर विश्व का नेतृत्व : डॉ. राजेश्वर सिंह

* सुशासन, सेवा और गरीब कल्याण को समर्पित केंद्र सरकार की 9 वर्ष की नीतियों-उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचा रहे डॉ. राजेश्वर सिंह

लखनऊ/संवाददाता-संतोष उपाध्याय

लखनऊ Lucknow: भारत आज पूरी दुनिया की तुलना में दोगुनी गति से विकास कर रहा है। 2014 में जहां देश 11वें नंबर की अर्थव्यवस्था था वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के गौरवशाली 9 वर्षों में भारत विश्व की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना चुका है। विश्व की चौथी सबसे शक्तिशाली सेना भारत के पास है। भारत आज हर मोर्चें पर, चाहे वो राजनैतिक हो, आर्थिक हो, सैन्य हो, सामाजिक हो, महाशक्ति के रूप में स्थापित हो रहा है। यह सब हुआ है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रभावशाली नेतृत्व के परिणामस्वरूप। कार्यकर्ताओं के तपोबल व समर्पण के कारण ही आज भाजपा विश्व के सबसे बड़ी पार्टी है। मेरा अटल विश्वास है कि भाजपा 2024 लोकसभा चुनाव में 400 सीटें पार कर हैट्रिक बनाएगी। यह बातें सरोजनीनगर से ​भाजपा​ विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने पीएम मोदी के 9 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर द्वारा आयोजित जनसभा के दौरान अपने संबोधन में कहीं।

डीएवी कॉलेज में आयोजित हुई इस विशाल जनसभा में उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियां गिनाईं, साथ ही विपक्ष पर जमकर निशाना भी साधा। उन्होंने 2024 लोकसभा चुनाव में पार्टी की प्रचंड विजय का संकल्प लिया। रविवार को आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश का नेतृत्व कर रहे हैं। पीएम मोदी इतिहास में वह पहले भारतीय प्रधानमंत्री होंगे जो दूसरी बार अमेरिकी संसद को संबोधित करेंगे। ये गौरव आज तक हिंदुस्तान के किसी प्रधानमंत्री को प्राप्त नहीं हुआ। पीएम मोदी की दूरदर्शिता और नेतृत्वक्षमता पर प्रकाश डालते हुए डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में पीएम मोदी ने निर्णायक नेतृत्व दिखाया। कोरोना काल में 220 करोड़ कोविड की नि:शुल्क डोज लगी। साथ में 23 करोड़ कोविड डोज 212 देशों में भिजवाई। विदेशों में रहने वाले भारतीयों की सुरक्षा का जिम्मेदारी भी पीएम मोदी ने बखूबी निभाई। चाहे वो यूक्रेन में फंसे छात्रों को ऑपरेशन गंगा से हो या फिर ऑपरेशन कावेरी से सूडान में फंसे भारतीय को वापस लाना हो। यमन में फंसे लोगों को सकुशल वापसी के लिए ऑपरेशन राहत चलाना हो या करोना काल में जब 7 लाख भारतीय बाहर फंसे हुए थे तब ऑपरेशन वंदे भारत चलाकर 80 हजार वाहन भरवाकर लोगों को सुरक्षित लेकर आए।

भाजपा व कांग्रेस के शासन काल के बीच अंतर बताते हुए डॉ. सिंह ने कहा कि 2014 में 38 लाख करोड़ का व्यापार था जो कि आज 63 लाख करोड़ का निर्यात कर रहे है, हम विश्व के पांचवें सबसे बड़े निर्यातक बन चुके हैं। देश का विदेशी मुद्रा भंडार 2014 में मात्र 25 लाख करोड़ था जोकि 2022 में 52 लाख करोड़ हो चुका है। कांग्रेस शासन काल में मात्र 23 लाख करोड़ प्रत्यक्ष विदेशी निवेश आया तो वहीं बीजेपी के शासन काल में 50 लाख करोड़ का प्रत्यक्ष विदेशी निवेश भारत में आया है, यह दिखाता है कि विश्व को देश पर विश्वास है। कांग्रेस की सरकार में भारत का गोल्ड रिजर्व मात्र 2 लाख करोड़ था जबकि आज गोल्ड का रिजर्व 3.75 लाख करोड़ हो चुका है। भारत आज विश्व की सबसे तेजी से बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था है।

कांग्रेस पर प्रहार करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासन काल भ्रष्टाचार-घोटाला को समर्पित था। रक्षा क्षेत्र में उन्होंने कई घोटाले किए चाहे वो बोफोर्स घोटाला हो, आगस्ता वेस्टलैंड हेलिकॉप्टर घोटाला हो या फिर टाट्रा ट्रक घोटाला हो लेकिन रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के नेतृत्व में भारत रक्षा महाशक्ति के रुप में स्थापित हो चुका है। आज भारत चौथी फायर पॉवर बन चुका है। आज का भारत दुश्मन को उसके घर में घुसकर मारने की क्षमता रखता है। देश सैन्य महाशक्ति के रुप में स्थापित हो चुके हैं। उन्होंने कहा​ कि बीजेपी ने देश में फैले उग्रवाद, अलगाववाद, आतंकवाद के खिला​फ सख्त कदम उठाएं हैं। 2019 में सरकार ने साहासिक निर्णय लेते हुए कश्मीर से धारा 370 हटाई, आज कश्मीरी पंडित पुन: विस्तापित हो रहे हैं। घाटी में रहने वाली जनता सुरक्षित है, धारा 370 हटने के बाद पिछले वर्ष जम्मू-कश्मीर में 1 करोड़ 88 लाख पर्यटक गए हैं।  विधायक ने अपने संबोधन में कहा कि जहां एक ओर पूरा विश्व 3.5 प्रतिशत की गति से बढ़ रहा है तो वहीं हिंदुस्तान दोगुनी 7 प्रतिशत की गति से बढ़ रहा है। विश्व में हम आर्थिक महाशक्ति के रूप में स्थापित हो चुके हैं। पीएम मोदी और सीएम योगी के प्रभावशाली नेतृत्व, देश व सरकार की नीति-नियत पर कंपनियों को विश्वास है, यही कारण है कि आज विदेशियां कंपनियां भारत व उत्तर प्रदेश में निवेश करने आ रही हैं। सुरक्षा, सेवा और समृद्धि के प्रणेता योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश देश का ग्रोथ इंजन है।

भाजपा विधायक ने 2024 में पुन: भाजपा को विजयी बनाने का आवाहन करते हुए कहा कि भारत विश्व की सुपर पॉवर के रुप में स्थापित हो, इसके लिए आवश्यक है कि 2024 में एक बार फिर बीजेपी की प्रचंड बहुमत में सरकार बनें। इस दौरान सांसद मनोज तिवारी, वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, महापौर सुषमा खर्कवाल, मोहसिन रजा, विधायक नीरज बोरा, एमएलसी मुकेश शर्मा, एमएलसी बुक्कल नवाब, भाजपा अवध क्षेत्र के अध्यक्ष कमलेश मिश्रा समेत कार्यकर्ता-पदाधिकारी और बड़ी संख्या में जनता मौजूद रही। इसके पश्चात डॉ. राजेश्वर सिंह ने एसकेडी स्पोर्ट्स एकेडमी में आयोजित देसी बॉस्केटबॉल लीग स्टेट लेवल चैंपियनशिप का शुभारंभ कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस चैंपियनशिप में अंडर-14 ब्वॉयज, अंडर-14 गर्ल्स, अंडर-17 ब्वॉयज और सीनियर कैटेगरी की प्रतियोगिताएं होंगी।

कार्यक्रम में डॉ. सिंह ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया तथा उन्हें प्रोत्साहित किया। साथ ही आगामी प्रतियोगिताओं के लिए सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं भी दी। बता दें कि डॉ. राजेश्वर सिंह खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहते हैं। उनके द्वारा 'सरोजनीनगर स्पोर्ट्स लीग' का आयोजन किया जा रहा है। इस लीग में अब तक अंडर-19 गर्ल्स बॉस्केटबॉल टूर्नामेंट और क्रिकेट चैंपियनशिप का सफल आयोजन हो चुका है। क्षेत्र में स्पोर्ट्स क्लब स्थापित कर उन्हें स्पोर्टस किट व अन्य सुविधा संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं।




Photo Gallery

Advertisement

Advertisement

Trending News

Important Links

© Bharatiya Digital News. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva