Home >> State >> Uttar Pradesh

Bharatiya digital news
19 June 2023   bharatiya digital news Admin Desk



कार्यकर्ताओं की निष्ठा और जनता के आशीर्वाद से 2024 में फिर से जीतेगी बीजेपी: डॉ राजेश्वर सिंह

लखनऊ/संवाददाता-संतोष उपाध्याय

लखनऊ Lucknow: भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 9 वर्ष पूरे होने पर केंद्र सरकार की सभी जनकल्याणकारी नीतियों, योजनाओं और कार्यों को जनता के बीच पहुंचा रही है। बीजेपी 2024 चुनाव से पहले विभिन्न कार्यक्रमों, सम्मेलनों, प्रेस वार्ताओं और जनसभाओं के माध्यम से पार्टी जनता के बीच अपनी पकड़ और मज़बूत कर रही है। 

इसी क्रम में सरोजनीनगर विधायक डॉ राजेश्वर सिंह ने भी रविवार को विशाल जनसभा को संबोधित किया। बक्शी का तालाब में आयोजित हुई इस भव्य जनसभा में उन्होंने ना केवल 9 वर्षों में बदली भारत की तस्वीर का उल्लेख किया, साथ ही विपक्षियों पर निशाना भी साधा। उन्होंने कहा कि एक दौर था जब भारत सोने की चिड़िया कहलाता था, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यशस्वी नेतृत्व में हमारा देश फिर से सोने की चिड़िया बन चुका है। आज हमारे पास 794.64 टन का स्वर्ण भंडार है और देश गोल्ड रिज़र्व के मामले में आठवें स्थान पर हैं। भारत की  जीडीपी 2014 में 10वें स्थान पर थी लेकिन आज 3.737 ट्रिलियन के साथ 5वें स्थान पर है। आज हम दुनिया में 63 लाख करोड़ का एक्सपोर्ट कर रहे हैं। आज हम पूरी दुनिया से दो कदम आगे चल रहे हैं, जहाँ दुनिया की अर्थव्यवस्था 3.2 प्रतिशत से बढ़ रही है तो वहीं हमारी अर्थव्यवस्था 7.2 प्रतिशत से वृद्धि कर रही है। 

केंद्र की उपलब्धियों को गिनाते हुए डॉ राजेश्वर सिंह ने कहा कि आज देश की आज शिक्षा, स्वस्थ, पेंशन, रोजगार की व्यवस्था बेहतर हुई है। उन्होंने कहा कि देश आज लगातार उन्नत्ति कर रहा है। देश का यह प्रगति-पथ ना रुके इसके लिए हमें 2024 में फिर से भाजपा को अधिक वोटों से विजयी बनाना है, पीएम मोदी को पुनः विजयी बनाना है, घर-घर कमल खिलाना है ताकि युवाओं को रोजगार मिलता रहे, स्वरोजगार बढ़ता रहे, महिलाएं- सुरक्षित रहे और आत्मनिर्भर बनें, अंत्योदय की हर योजना- गांव गांव घर- घर तक निरंतर पहुँचती रहे। 

डॉ राजेश्वर सिंह के ओजस्वी भाषण से सभा में बैठी जनता अत्यंत उत्साहित दिखी। भाषण के दौरान सभा तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। इस दौरान डॉ राजेश्वर सिंह ने 2024 में भाजपा को 400 से अधिक सीटें दिलाकर विजयी बनाना का संकल्प लिया। 

इस जनसभा में केंद्रीय मंत्री व मोहनलालगंज सांसद कौशल किशोर, उत्तर पूर्वी दिल्ली से बीजेपी सांसद मनोज तिवारी, क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा, बीकेटी विधायक योगेश शुक्ला, मोहनलालगंज विधायक अमरेश कुमार, एमएलसी राम चंद्र प्रधान, एमएलसी पवन सिंह चौहान, भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्ण लोधी समेत पार्टी पदाधिकारी-कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।




Advertisement
bharatiya digital news
Photo Gallery

Related Post

Advertisement

Advertisement

Trending News

Important Links

© Bharatiya Digital News. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva