July 14, 2023   Admin Desk   



UP News: विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने पी एच सी में आयुर्वेदिक पंचकर्म केन्द्र का किया उद्धघाटन

* प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में आयुर्वेदिक पंचकर्म केन्द्र का हुआ शुभारंभ

लखनऊ/संवाददाता-सन्तोष उपाध्याय

सरोजनी नगर SAROJANI NAGAR: राजधानी लखनऊ के सरोजनी नगर क्षेत्र में स्थित दिन गुरुवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, सरोजनी नगर पर आयुर्वेदिक पंचकर्म केन्द्र का शुभारंभ हुआ। जिसका उद्घाटन सरोजनी नगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. राजेशवर सिंह के कर कमलों द्वारा किया गया।

इस अवसर पर शंकरी सिंह, संजय सिंह चौहान वरिष्ठ भाजपा नेता, शैलेंद्र सिंह भाजपा नेता, नटकुर पूर्व प्रधान पवन सिंह के अतिरिक्त क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही। इस अवसर पर केन्द्र के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. नीरज कुमार गुप्ता, डॉ. वसीम शाह, नीरज यादव, सतीश चन्द्र यादव, राम जानकी पाल, मनीष यादव, के अतिरिक्त चिकित्सालय के सभी कर्मचारी उपस्थित रहे। आयोजित सभा का संचालन राकेश कुमार शर्मा द्वारा किया गया।

इस अवसर पर डॉ. वसीम शाह द्वारा आयुर्वेद में पंचकर्म चिकित्सा विधि द्वारा वात, पित्त और कफ जैसे त्रिदोषों को संतुलित रखते हुए विषैले तत्वों को शरीर से बाहर निकालने की विधि बताते हुए वमन, विरेचन, नस्य, बस्ती और रक्त मोक्षण पंचकर्म से शरीर की सफाई के विषय में सभी को अवगत कराते हुए शारीरिक मानसिक और अध्यात्मिक स्तर पर यह विधि कैसे लाभदायक है के विषय में विस्तृत जानकारी से अवगत कराया। उद्धघाटन कार्यक्रम में विधायक राजेश्वर सिंह ने इस केन्द्र पर चिकित्सा क्षेत्र में विस्तार करने हेतु जो भी आवश्यक होगा उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।




Advertisement

Trending News

Important Links

© Bharatiya Digital News. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE