Home >> State >> Uttar Pradesh

Bharatiya digital news
15 August 2023   bharatiya digital news Admin Desk



UP NEWS: घर-घर तिरंगा अभियान के तहत पार्षद गीता देवी ने बाटा तिरंगा झंडा

* घर-घर तिरंगा लगने से देश प्रेम की भावना जागृत होगी: गीता देवी

लखनऊ संवाददाता-सन्तोष उपाध्याय

सरोजनीनगर SAROJANI NAGAR: पूरे देश प्रदेश में जहां 15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस पावन पर्व पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी की अगुवाई में घर घर तिरंगा अभियान के तहत भारत का तिरंगा झण्डा अपने-अपने घरों में लगा कर देश के प्रति लोगों में देश प्रेम भावना को बढ़ा रहे है। 

वही सरोजनीनगर क्षेत्र स्थित गौरी पार्षद कार्यालय में पार्षद गीता देवी ने सोमवार को क्षेत्रीय पदाधिकारीयों, कार्यकर्ताओं सहित पत्रकार बंधुओ को भारत का तिरंगा झंडा बांटा और देश प्रेम की भावना को बढ़ाने हेतु घर-घर झंडा लगाने को प्रेरित किया, साथ ही सभी क्षेत्रवासियों को स्वतंत्र दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं दी। 

इस मौके पर संजय गुप्ता पार्षद प्रतिनिधि व क्षेत्रीय भाजपा पदाधिकारी सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



Advertisement
bharatiya digital news
Photo Gallery

Related Post

Advertisement

Advertisement

Trending News

Important Links

© Bharatiya Digital News. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva