Home >> State >> Uttar Pradesh

Bharatiya digital news
27 August 2023   bharatiya digital news Admin Desk



मंडल कार्यकर्ताओं को डॉ. राजेश्वर सिंह ने दिया जीत का मन्त्र, एमएलए प्रवास पर पहुंचे है तेलंगाना के नरसापुर

लखनऊ संवाददाता-संतोष उपाध्याय

नरसापुर: राजधानी लखनऊ के सरोजनी नगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह नरसापुर विधान सभा क्षेत्र के हथानूरा और शिवमपेट मंडल भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर उनमें आगामी विधानसभा चुनाव में जीत का विश्वास जगाया। 

डॉ. सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा के कार्यकर्ताओं को कड़ी मेहनत करनी है, कार्यकर्ताओं की मेहनत से ही तेलंगाना में भाजपा लगातार बढ़ रही है, पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा का वोट शेयर 7% था जो 2019 लोकसभा चुनाव में बढ़कर 20% के आसपास हो गया, हैदराबाद नगर निगम चुनाव में भाजपा को ऐतिहासिक 35% वोट शेयर मिला। 

डॉ. राजेश्वर सिंह ने जोशीले अंदाज में कार्यकर्ताओं का मनोबल बढाया, उन्हें नरसापुर विधान सभा में भाजपा की जीत के प्रति विश्वास जगाने के लिए डॉ. सिंह ने भाजपा की विकास यात्रा की चर्चा करते हुए बताया किस तरह भाजपा 2 सीट से आज 303 लोक सभा सांसदों वाली देश की सबसे बड़ी पार्टी है, जिसकी केंद्र में लगातार 10 वर्षों से सरकार है और 2024 में फिर से भाजपा की प्रचंड मतों से सरकार बनेगी। 

बता दें कि सरोजनी नगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह पार्टी केन्द्रीय चुनाव समिति के निर्देश पर तेलंगाना राज्य के नरसापुर विधानसभा क्षेत्र में प्रवास पर हैं, डॉ. सिंह के पहुँचने से नरसापुर भाजपा कार्यकर्ताओं में नए जोश का संचार हुआ है, उनकी बैठकों में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता शामिल हो रहे हैं। 

बैठक में भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एस.गोपी, भाजपा नगर पालिका अध्यक्ष मुरली यादव, वरिष्ठ भाजपा नेता रघुवीर रेड्डी, विधानसभा संयोजक वी मल्लेश गौड़, मंडल प्रभारी मेडक राजेंद्र गोदा, जिला महामन्त्री एस.सुरेश, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष-रमेश गौड़ जी, सरपंच राजेंद्र, कौडिपल्ले अध्यक्ष राकेश, चिलिपचेड़ अध्यक्ष दशरथ, ओबीसी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अशोक, सत्यनारायण, कौडिपल्ले मंडल महासचिव कुमार और लक्ष्मण, चिलिपचेड़ मंडल महासचिव संतोष और श्रीकांत गौड़, येल्दुर्थी मंडल अध्यक्ष भास्कर रेड्डी, प्रभारी कोर संगठन नागा राज,  महासचिव कोर संगठन अशोक एवं वाई नरेश, प्रभारी किसान मोर्चा लक्ष्मा रेड्डी, किसान मोर्चा अध्यक्ष के अंजनेयालु चारी, उपाध्यक्ष राजू यादव मनुका एवं नारायण गारी अंजनेयुलु व  दुभा भूपाल (उपाध्यक्ष किसान मोर्चा), किसान मोर्चा महासचिव, कर्रे गोपल, ममिदला बिक्षापति (सचिव किसान मोर्चा), बेगर्ल प्रवीण, आर. सुरेश, एनुगुला रघुपति, गोला गोपी, जी कुमार, भानुपाली सुभाथी, ओग्गू हनमंथ, रामाराम रवि गौड़, बी. कुमार, नागप्रभु, के. हनमंथु, नवीन कुमार, श्रावंती, के. रहेश, चौधरी . राकेश कुमार आदि भाजपा पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

किये रेणुका माता मंदिर में दर्शन

डॉ. राजेश्वर सिंह ने पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष चन्द्रम और उनकी पत्नी सावित्री तथा नारसापुर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ दौलताबाद स्थित प्राचीन रेणुका माता मन्दिर में पूजा अर्चना कर सर्वकल्याण की कामना की। इस दौरान दर्शन करने आए श्रद्धालुओं से भी भेंट की।




Advertisement
bharatiya digital news
Photo Gallery

Related Post

Advertisement

Advertisement

Trending News

Important Links

© Bharatiya Digital News. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva