Home >> State >> Uttar Pradesh

Bharatiya digital news
28 August 2023   bharatiya digital news Admin Desk



UP NEWS: उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने मेधावी छात्राओं को दिया सम्मान

लखनऊ संवाददाता-संतोष उपाध्याय

लखनऊLUCKNOW: राजधानी लखनऊ में अखिल भारतीय ब्रह्म समाज संस्था द्वारा 21वां मेधावी छात्र-छात्र-छात्राओं को दिन रविवार को चारबाग के रवींद्रालय में सम्मान दिया गया। इस वर्ष 362 बच्चों को पुरस्कृत किया गया। जिसमें विभिन्न वर्गो के 15 सर्वश्रेष्ठ अंक पाने वाले बच्चे भी सम्मलित है। संरक्षक वी. एन. मिश्रा वाई रिटायर्ड डी.जी.पी., कर्नल दयाशंकर दुबे एवं गंगाचरण पाण्डेय द्वारा कु. अदिति मिश्रा एवं यश त्रिवेदी को संस्था के संस्थापक ब्रह्मलीन करुणा शंकर शुक्ल स्मृति में कप देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गयी।

संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष सी. पी. अवस्थी ने संस्था द्वारा किये जा रहे कार्यों का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया। राष्ट्रीय महामंत्री  देवेन्द्र शुक्ल ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का सफल संचालन करते हुये संगठन के प्रदेश अध्यक्ष विजय त्रिपाठी ने कहा कि संस्था इस कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों को और आगे बढ़ने के लिये प्रेरित करती है। प्रदेश महासचिव एम. पी. दीक्षित ने स्वागत भाषण किया।

इस अवसर पर उरई से आये हुए प्रभात त्रिवेदी, सनातन हिन्दू एकता संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष रेखा सोनकिया, सरिता ने राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं महामंत्री का स्वागत किया और संगठन की सदस्यता ली। इस अवसर पर कोमल द्विवेदी, गोविन्द मिश्र विजय त्रिपाठी, दयाशंकर पाण्डेय,राम कुमार चौबे, राम कृष्ण त्रिपाठी, शिव कुमार शुक्ला शैलेन्द्र शुक्ल,चन्द्र प्रकाश मिश्रा, पी. के. मिश्रा, डा० शशि मिश्रा, मानवेन्द्र पाण्डेय,आर. के. शर्मा,रमा शंकर वाजपेयी जी, कौशिक बनर्जी,गिरिजा शंकर त्रिपाठी, वी. के. मिश्रा एवं विकास कुमार मिश्रा को अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अर्जुन द्विवेदी ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, राज्य सभा सांसद व मुख्य सचेतक डा. अशोक वाजपेयी, सांसद प्रयागराज प्रो. रीता बहुगुणा जोशी, महापौर लखनऊ सुषमा खर्कवाल, भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष एवं सदस्य विधान परिषद मुकेश शर्मा, पूर्व महापौर संयुक्ता भाटिया, पूर्व विधायक एवं पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजपा सुरेश चन्द्र तिवारी का स्वागत कमल किशोर मिश्रा, जे. पी. वाजपेयी, अंजनी कुमार दीक्षित, अमिता त्रिपाठी, धारानाथ मिश्रा,राजीव शुक्ला,शिव शंकर मिश्रा, अवधेश अवस्थी माधुरी मिश्रा,अर्जुन द्विवेदी, एम. पी. दीक्षित, कमलेश वाजपेयी प्रभा मिश्रा शैलजा त्रिपाठी, योगेन्द्र मिश्रा आदि ने सम्मानित किया।




Advertisement
bharatiya digital news
Photo Gallery

Related Post

Advertisement

Advertisement

Trending News

Important Links

© Bharatiya Digital News. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva