Home >> State >> Uttar Pradesh

Bharatiya digital news
14 September 2023   bharatiya digital news Admin Desk



UP NEWS: चिड़ियाघर प्राधिकरण के निर्देशों अनुसार "बड़ी बिल्लियों" को एकजुट करने हेतु अभियान

लखनऊ संवाददाता-संतोष उपाध्याय

लखनऊ LUCKNOW: अभियान" के तहत नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान, लखनऊ में  टिकट घर के दर्शक दीर्घा में दर्शकों की रूचि एवं जागरूकता उत्पन्न करने हेतु फोटो प्रदर्शनी का उद्घाटन प्राणि उद्यान की निदेशक श्रीमती अदिति शर्मा द्वारा किया गया। इस फोटो प्रदर्शनी को दर्शकों द्वारा बहुत पसंद किया जा रहा है। यह फोटो प्रदर्शनी 17 सितम्बर 2023 तक दर्शकों हेतु लगी रहेगी। इसी क्रम में नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान, लखनऊ स्थित सारस प्रेक्षागृह में पर आधारित जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। 

कार्यशाला में संजय सिंह, पूर्व प्रधान मुख्य वन संरक्षक, वन्यजीव, उत्तर प्रदेश सेवानिवृत्त, संजय पाठक, निदेशक, दुधवा टाइगर रिजर्व, अदिति शर्मा, निदेशक, प्राणि उद्यान, लखनऊ, डा० उत्कर्ष शुक्ला, उप निदेशक, प्राणि उद्यान, लखनऊ, आर.के. नेगी, क्षेत्रीय वनाधिकारी प्राणि उद्यान, लखनऊ, श्रीमती अमिता कनौजिया. विभागाध्यक्ष, जीव विज्ञान, लखनऊ विश्वविद्यालय, लखनऊ के साथ लखनऊ विश्वविद्यालय, लखनऊ के बी.एस.सी. एम.एस.सी. तथा पी.एच.डी. कर रहे छात्र / छात्राएं उपस्थित रहे।

सर्व प्रथम श्रीमती नीना कुमार, शिक्षा अधिकारी, प्राणि उद्यान द्वारा कार्यशाला में आये अतिथियों का स्वागत किया गया। निदेशक द्वारा आये हुए अतिथियों का परिचय कराते हुए कहा कि हमारे देश में बब्बर शेर, बाघ, तेंदुआ और वर्तमान में चीता जैसी बडी बिल्लियों का संरक्षण करने के उद्देश्य स चलाया जा रहा है आप आये हुए विशेषज्ञों से बड़ी बिल्लियों को बारे सवाल पूछ सकते हैं। छात्र व छात्राओं द्वारा पूछे गये। सवालों का विशेषज्ञों द्वारा उत्तर देते हुए उनकी जिज्ञासा को शान्त किया ।

कार्यशाला में आये दोनों विशेषज्ञ दुधया नेशनल पार्क तथा विभिन्न सेन्चुरी में कार्यरत रहे हैं, उन्होंने अपने अनुभवों को साझा करते हुए कहा कि बाघ हमारा राष्ट्रीय पशु है तथा यह सबसे बड़ी बिल्लियों के रूप में देखा जाता है। 29 जुलाई 2023 की गणना के अनुसार वर्तमान में हमारे पास कुल 3682 बाघ उपलब्ध हैं। 01 अप्रैल, 1973 में प्रोजेक्ट टाइगर अस्तित्व में आया था और कुल 09 टाइगर रिजर्व थे, जो कि आज बढ़कर 53 हो गये हैं, जो इस वर्ष के अन्त तक बढ़कर 56 होने की पूर्ण सम्भावना है। प्रोजेक्ट टाइगर की शुरूआत जिम कार्बेट पार्क से हुई थी। भारत में कुल 18 टाइगर स्टेट हैं। विश्व में सबसे बड़ा टाइगर आमूर टाइगर होता है, जिसे साइबेरियन टाइगर भी कहते हैं। 



Advertisement
bharatiya digital news
Photo Gallery

Related Post

Advertisement

Advertisement

Trending News

Important Links

© Bharatiya Digital News. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva