Home >> State >> Uttar Pradesh

Bharatiya digital news
15 September 2023   bharatiya digital news Admin Desk



UP NEWS: हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में जन शिक्षण संस्थान द्वारा भाषण प्रतियोगिता व गोष्ठी का आयोजन

लखनऊ संवाददाता-संतोष उपाध्याय

लखनऊ: कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय भारत सरकार के अधीन संचालित जन शिक्षण संस्थान सा.नि लखनऊ द्वारा 14 सिंतबर हिंदी दिवस के उपलक्ष्य मे भाषण प्रतियोगिता का आयोजन वर्चुअल मोड़ में किया गया। साक्षरता निकेतन परिसर व तेलीबाग प्रशिक्षण केंद्र में गोष्ठी का आयोजन कर मातृभाषा हिंदी के महत्व पर चर्चा की गई। प्रतिभागियों ने  कविता पाठ कर मन मोह लिया। 

संस्थान के निदेशक सौरभ कुमार खरे ने संबोधित करते हुए कहा कि हर भारतीय नागरिक के लिए हिंदी दिवस का बेहद खास महत्व है। भारत विविधताओं से भरा देश है। यहां अलग अलग धर्म व जाति के लोग रहते हैं। अलग अलग भाषाएं, बोलियां बोलने वाले, अलग अलग वेश-भूषा, खानपान व संस्कृति के लोग रहते हैं। ये हिंदी भाषा ही है जो देश के सभी लोगों एकता के सूत्र में पिरोती है। देश को एक रखने में हिंदी का बहुत बड़ा योगदान है।

सहायक कार्यक्रम अधिकारी शुभम मिश्रा ने बताया कि हिंदी ने हमें दुनियाभर में पहचान दिलाई है। भारत ही नहीं बल्कि दुनिया भर के कई देशों में हिंदी बोली जाती है। इंग्लिश और मंदारिन के बाद हिंदी विश्व की तीसरी सबसे ज्यादा बोले जाने वाली भाषा है

कार्यक्रम का संचालन  कार्यक्रम अधिकारी अवधेश कुमार ने किया  प्रशिक्षिका सोनी शुक्ला,विनीता, राजेश्वरी, कृष्णावती, रामलली, अनीता आनंद, संस्थान में प्रशिक्षण ले रहे प्रशिक्षणार्थियो ने बढ चढ़ कर प्रतिभाग किया।जिसमे अनामिका, दीक्षा, शिवानी, प्रितिका, ने भाषण प्रतियोगिता में तो गीता, नितिका यादव, कोमल द्विवेदी, नीतू वर्मा, मनीषा, ने कविता पाठ कर अपने विचार प्रकट किया।



Advertisement
bharatiya digital news
Photo Gallery

Related Post

Advertisement

Advertisement

Trending News

Important Links

© Bharatiya Digital News. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva