02 November 2023   Admin Desk



UP NEWS: निराश्रित गोवंश संरक्षण हेतु 60 दिवसीय अभियान का शुभारम्भ

लखनऊ संवाददाता-सन्तोष उपाध्याय

लखनऊ LUCKNOW: राजधानी लखनऊ में मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार 01 नवम्बर से 31 दिसम्बर 2023 तक 60 दिवस का गौसंरक्षण अभियान आज प्रारम्भ किया गया। इस मौके पर अपर मुख्य सचिव, पशुधन विभाग, डॉ. रजनीश दुबे, जिलाधिकारी, लखनऊ सूर्यपाल गंगवार, नगर आयुक्त, लखनऊ इन्द्रजीत सिंह एवं मुख्य विकास अधिकारी, अजय जैन उपस्थित रहें। सबसे पहले शेख सरायं 7.50 एकड़ भूमि के ऊपर नगर निगम द्वारा प्रस्तावित नन्दीशाला का निरीक्षण किया गया। यहाँ वर्तमान में 02 शेड बने हैं इनका विस्तारीकरण करते हुए 200 नन्दियों के लिए आधुनिक शेड के साथ केयर टेकर कक्ष, भूसा गोदाम, बोरिंग, सोलर लाइट की व्यवस्था तथा वर्मी कम्पोस्ट की व्यवस्था करने के निर्देश दिये गये। 01 माह में इस केन्द्र को चालू किया जाना है। इसके उपरान्त ग्राम पंचायत पपनामऊ ( चिनहट ) में 15 एकड़ भूमि पर वर्तमान में निर्मित अस्थायी गोआश्रय स्थल का निरीक्षण किया गया तथा 02 ट्रक गोवंश को मौके पर संरक्षित कराया गया। इस गोआश्रय स्थल को मॉडल गोआश्रय स्थल के रूप में विकसित कर सीसी फर्श का निर्माण कराये जाने भूसा गोदाम एवं कार्यालय निर्माण के साथ ही चारागाह विकास के निर्देश दिये गये। लखनऊ जिले में जिन ग्राम पंचायतों में निराश्रित गोआश्रय स्थल स्थापित हैं उनके निकटवर्ती 07 ग्राम पंचायतों में राज्य वित्त आयोग की धनराशि का पूलिंग करते हुए गोआश्रय स्थलों की व्यवस्था को 01 सप्ताह के अन्दर सुधारने के निर्देश दिये गये। यह अभियान 02 माह तक चालू रहेगा, जिसके उपरान्त जिलाधिकारी का प्रमाण-पत्र लिया जायेगा। इसे लोक अभियान के रूप में सम्बन्धित ग्राम प्रधानों, ब्लाक प्रमुखों एवं सभासदों के सहयोग से चलाया जायेगा।



Photo Gallery

Related Post

Advertisement

Trending News

Important Links

© Bharatiya Digital News. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva