Home >> State >> Uttar Pradesh

Bharatiya digital news
10 November 2023   bharatiya digital news Admin Desk



LUCKNOW: जनसेवा की भावना से सूर्योदय सेवा समिति का हुआ गठन

लखनऊ संवाददाता-सन्तोष उपाध्याय

सरोजनीनगर SAROJANI NAGAR: राजधानी लखनऊ के सरोजनी नगर क्षेत्र स्थित नवीन गौरी प्रदेश कार्यालय पर क्षेत्र के कई  प्रतिष्ठित सामाजिक व्यक्तियों की एक बैठक हुई। जिसमें समाज सेवा के रूप में एक संगठन बनाने की चर्चा हुई और उस पर सब की सहमति जताते हुए सूर्योदय सेवा समिति का गठन किया गया। जिसमें पदाधिकारी का चयन हुआ। संरक्षक श्यामेंद्र कुमार सिंह चौहान, चेयरमैन अरविंद शर्मा, अध्यक्ष विनोद सिंह, उपाध्यक्ष पंकज राय, शिव मोहन तिवारी व चंद्रभूषण सिंह और विजय यादव, महासचिव संतोष राय कोषाध्यक्ष यशवंत नारायण सिंह, सचिव डॉ अजीत कुमार, वीरेंद्र सिंह विशाल सिंह यादव, संयुक्त सचिव शैलेंद्र लोधी व पवन पांडे चुने गए। 

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत होने पर विनोद सिंह ने बताया कि संस्था सरोजनी नगर सहित पूरे लखनऊ जिला तक पश्चात पूरे उत्तर प्रदेश में समाज सेवा का कार्य करेगी, जो भी असहाय निराश्रित या कमजोर वर्ग के व्यक्ति होंगे उनके लिए कार्य करेगी जो भी समाज में सांस्कृतिक और आध्यात्मिक कार्य होते हैं उसके करने का पूरा का प्रयास किया जाएगा हमारी समिति का किसी भी समिति से कोई भेदभाव नहीं है। हमारी समिति सभी सामाजिक समितियां के साथ मिलकर काम करने का प्रयास करेगी। 

इस शुभ अवसर पर विनोद सिंह ने सभी मनोनीत पदाधिकारी का फूल माला पहनकर स्वागत आभार व धन्यवाद व्यक्त किया। धनतेरस से पहले हुई बैठक में सभी पदाधिकारी सहित क्षेत्र के तमाम जनता व प्रदेशवासियों तथा उपस्थित पत्रकार मित्रों को धनतेरस दीपावली भैया दूज और दीपावली की शुभकामनाएं दी गई। 

इसी क्रम में चेयरमैन अरविंद शर्मा ने बताया कि हमारी समिति बड़े ही जोश उल्लास के साथ एक ईमानदार प्राधिकारियों का गठन हुआ है और हम ईमानदारी से क्षेत्र की जनता को  को किसी भी तरह का दिक्कत का सामना करने नहीं देंगे और हमारी समिति के बीच में कोई भी गैर सामाजिक तत्व अगर व्यवधान पैदा करने का प्रयास किया तो उसके साथ बड़े ही शक्ति के साथ निपटा जाएगा। 

संरक्षक श्यामेंद्र सिंह ने सभी पदाधिकारी को संबोधित करते हुए यह बताया की सभी पदाधिकारी व अध्यक्ष विनोद सिंह नेक सराहनीय कार्य किया है और हम हमेशा एक अभिभावक के रूप में दिशा निर्देश देते हुए समिति को मजबूत करने का प्रयास करेंगे। साथ ही साथ सभी पदाधिकारी ने समिति के साथ मिलकर बिना भेदभाव के समाज में उत्कृष्ट कार्य करने का संकल्प लिया।



Advertisement
bharatiya digital news
Photo Gallery

Advertisement

Advertisement

Trending News

Important Links

© Bharatiya Digital News. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva