Home >> National

Bharatiya digital news
11 November 2023   bharatiya digital news Admin Desk



उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने दीपावली की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी

नई दिल्ली NEW DELHI: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने दीपावली की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में उन्‍होंने कहा कि असीम श्रद्धा और खुशी के साथ मनाए जाने वाला यह पर्व अंधकार पर प्रकाश की जीत और आशा तथा सदाचार की भावना का प्रतीक है।

उपराष्ट्रपति ने आशा व्यक्त की कि हमेशा की तरह इस बार भी दिपावली का पर्व उत्‍साह और खुशियां लेकर आएगा जो देश को समृद्धि और सफलताओं से परिपूर्ण  भविष्य की ओर ले जाएगा। उन्होंने यह आशा भी व्यक्त की कि दीपावली का प्रकाश लोगों में ज्ञान, विवेक और करुणा का संचार करेगा।

Source: AIR



Advertisement
bharatiya digital news
Photo Gallery

Related Post

Advertisement

Advertisement

Trending News

Important Links

© Bharatiya Digital News. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva