18 November 2023   Admin Desk



LUCKNOW: 2024 चुनाव में अर्थव्यवस्था, युवा का भविष्य, समाज को एकजुट रखना हैं तीन मुद्दे : डॉ. राजेश्वर सिंह

लखनऊ संवाददाता-संतोष उपाध्याय

लखनऊ LUCKNOW: होने वाले 2024 में लोकसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने पूरी तरह से कमर कस ली है। अंत्योदय से राष्ट्रोदय की दिशा में कार्य करने वाली भाजपा ने तीसरी बार पूर्ण बहुमत से सत्‍ता हासिल करने के लिए तैयारियां शुरू कर दी है। सरोजनीनगर से भाजपा विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह भी अपने विधानसभा क्षेत्र में भाजपा को मजबूत कर रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को उन्होंने क्षेत्र के सभी मंडल पदाधिकारियों, मोर्चा पदाधिकारियों, सेक्टर संयोजकों और नगर पदाधिकारियों के साथ बैठक की और आगामी चुनाव में भाजपा को विजयी बनाने का आवाहन किया। 

आशियाना आवास पर आयोजित हुई इस बैठक में केंद्र व राज्य की जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता के बीच पहुंचाने तथा भाजपा को पूर्ण मतों से विजयी का संकल्प लिया। साथ ही आगामी चुनाव को लेकर रणनीतियां तैयार की गई, बूथ, मंडल और शक्ति केंद्रों को सशक्त करने को लेकर चर्चा हुई। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि 2024 का चुनाव भारत की उन्नति को नया आयाम देगा। इसके लिए सबसे महत्वपूर्ण है बूथ, मंडल और शक्ति केंद्र। उन्होंने कहा कि हमारा बूथ जितना मजबूत होगा तो पार्टी भी उतनी ही मजबूत होगी। अपने संबोधन में उन्होंने तीन महत्वपूर्ण बिंदुओं पर सबका ध्यान आकर्षित किया पहला अर्थव्यवस्था, दूसरा युवाओं का भविष्य और तीसरा समाज की एकजुटता। 

कार्यकर्ता सम्मेलन में पहले बिंदु पर विस्तृत चर्चा करते हुए डॉ. सिंह ने कहा कि जहां एक ओर पूरी दुनिया आर्थिक मंदी के दौर से गुजर रही है वहीं भारत 6.5 प्रतिशत की दर से ग्रोथ कर रहा है। हमारा संकल्प विश्व की नंबर 1 अ​र्थव्यवस्था बनाना है। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक विजनरी और सशक्त नेतृत्व की आवश्यकता है जो केवल भाजपा ही दे सकती है। यह बात हमें जन-जन तक पहुंचानी है। 

युवाओं के भविष्य के बिंदु पर प्रकाश डालते हुए डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि भारत दुनिया का सबसे युवा देश है। उन्हें रोजगार दिलाना और स्किल डेवलपमेंट करना है। लगातार नौकरियों का स्वरूप व परिवेश बदल रहा है, डिजिटल लिटरेसी का युग आ चुका है। आज देश व प्रदेश में पारदर्शी तरीके से परीक्षाएं हो रही है, निष्पक्ष भर्तियां हो रही है, देश में 'स्किल इंडिया' योजना के माध्यम से युवाओं का कौशल विकास हो रहा है, डिजिटल साक्षरता को प्रोत्साहित किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार ऐसी योजनाएं ला रहे हैं जिसके माध्यम से युवाओं की अपेक्षाओं और आकांक्षाओं को पूरा किया जा रहा है। युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए भाजपा की आवश्यकता है, इसके लिए 2024 में भाजपा को और अधिक मतों से जीताना है। 

उपस्थित लोगों को संबोधित करते एवं तीसरे बिंदु समाज की एकजुटता पर विस्तृत चर्चा करते हुए डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि भ्रष्टाचार, परिवारवाद, जातिवादी में लिप्त विपक्ष देश को तोड़ने की कोशिश कर रहा है। लगातार राष्ट्र को अपमानित व सनातन संस्कृति को समाप्त करने की कोशिश कर रहा है। वहीं भाजपा के लिए राष्ट्र प्रथम है। भाजपा का हर कार्यकर्ता देश, पार्टी और राष्ट्रप्रथम विचारधारा का योद्धा है। इस दौरान बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान डॉ. राजेश्वर सिंह ने बंथरा मंदिर निर्माण के लिए 25,000 की सहयोग राशि देने तथा गौरी विहार कॉलोनी में रोड एवं नाली का निर्माण विधायक निधि से करने का आश्वासन दिया। 

इस दौरान जनता से भी विधायक ने भेंट की और विभिन्न समस्याओं का समाधान करते हुए 22,500 रुपये की सहयोग राशि प्रदान की। विधायक ने सभी को दीपावली और छठ पूजा की बधाई दी। इस दौरान उपस्थित लोगों के भोजन की व्यवस्था भी थी। सरोजनीनगर के सर्वांगीण विकास के लिए शुक्रवार को डॉ. राजेश्वर सिंह ने क्षेत्रीय पार्षदों के साथ बैठक कर क्षेत्र में संचालित विकास कार्यों की समीक्षा की गई और केंद्र व प्रदेश की सरकारों द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रचार अभियान चलाने की घोषणा की। ​

बैठक में विधायक ने 'एकमुश्त समाधान योजना' के अंतर्गत प्रचार प्रसार के लिए बिजली विभाग द्वारा क्षेत्रवार लगाए जा रहे हैं कैंप में सम्मिलित होकर क्षेत्रवासियों की बिजली से जुड़ी समस्याओं का निस्तारण करने का निर्देश दिए। इसके अलावा सरकार द्वारा चलाए जा रहे हैं 'स्पॉन्सरशिप योजना' के लिए प्रसार अभियान शुरू करने का आदेश दिया, इसके अंतर्गत क्षेत्र के पार्षदों को फॉर्म लेकर स्कूली बच्चों को इस योजना के प्रति जागरूक करेंगे। इस योजना के अंतर्गत शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों की शिक्षा के लिए ₹4,000 मासिक रूप से सहयोग राशि प्रदान की जाती है। साथ ही विधायक ने उपस्थित प्रत्येक पार्षद से उनके वार्ड की 10 प्रमुख जनसमस्याओं से संबंधित प्रस्ताव मांगे तथा उनके निस्तारण करने एवं क्षेत्र में विकास करने का ​सकारात्मक आश्वासन दिया। 

विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक के साथ फूड कन्वेंशन एंड एक्सपो का शुभारंभ भी किया। आशियाना स्थित रामकथा मैदान में आइसक्रीम मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (यूपी) द्वारा आयोजित फूड कन्वेंशन एंड एक्सपो में देशभर से आई कंपनियां अपने डेयरी, आइसक्रिम, बेकरी, कंफेक्शनरी, मिठाई, नमकीन और होटल/कैटरिंग इंडस्ट्री से जुड़े अपने उत्पादों, मशीनों, उपकरणों आदि का प्रदर्शन करेंगी। 



Photo Gallery

Related Post

Advertisement

Trending News

Important Links

© Bharatiya Digital News. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva